‘जीरो बनल हीरो’ का नाम बदला ‘बेमिसाल खिलाड़ी

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title ‘जीरो बनल हीरो’ का नाम बदला ‘बेमिसाल खिलाड़ी. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- ‘जीरो बनल हीरो’ का नाम बदला ‘बेमिसाल खिलाड़ी

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्‍म ‘जीरो बनल हीरो’ के पोस्ट प्रोडक्शन का काम इन दिनों मुंबई में तेजी से चल रहा है। इसी बीच खबर है कि अब इस फ़िल्म का नाम बदल दिया गया है। अब यह फ़िल्म अपने नए नाम से रिलीज होगी। फ़िल्म का नया नाम होगा अब ‘बेमिसाल खिलाड़ी’। निर्माता सत्‍येंद्र शुक्‍ला और चंद्रकांत शुक्ला के अनुसार, फ़िल्म का नया नाम कैची है,जो लोगों को खूब पसंद आएगी। सत्येंद्र ने फ़िल्म की पूरी शूट के बाद इसको रीनेम करने का फैसला लिया है। अब यह फ़िल्म इसी नाम से रिलीज होगी। फिलहाल फ़िल्म के पोस्ट – प्रोडक्शन का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। सत्येंद्र ने बताया कि जल्द ही वे इसके रिलीज डेट की घोषणा करेंगे और ट्रेलर भी रिलीज करेंगे। मालूम हो कि फ़िल्म ‘बेमिसाल खिलाड़ी’ में रानी के अपोजिट बिहार से आने वाले नवोदित अभिनेता रजनीकांत शुक्‍ला डेब्यू कर रहे हैं। यह उनकी पहली भोजपुरी फ़िल्म है, जिसकी शूटिंग आगरा के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। रानी और रजनीकांत को इस फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं और दोनों को लगता है यह फ़िल्म दर्शकों के दिल मे उतर जाने वाली है। फ़िल्म को दीपक त्रिपाठी निर्देशित कर रहे हैं। उनका कहना है कि फ़िल्म काफी अच्छी है। इसका कहानी बेहद रोमांचक है जिस को मनोज पांडेय ने लिखा है । फ़िल्म में रानी और रजनीकांत की केमेस्ट्री, जो पहली बार बनी है, वो लोगों को खूब पसंद आएगी। साथ ही इसके डायलॉग और गाने भी काफी बेहतरीन हैं। इसके अलावा एक्शन भी नए सिरे से फिल्माया गया है। बेसिकली दर्शकों के लिए यह फ़िल्म किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी।
वहीं फ़िल्म की शूटिंग के दौरान सेट का अनुभव साझा करते हुए रजनीकांत ने कहा कि फिल्‍म की पूरी यूनिट काफी सपोर्टिव है। खासकर दीपक त्रिपाठी ने मेरी काफी मदद की। वे फिल्‍म के निर्देशक हैं, मगर सेट पर काफी फ्रेंडली हैं। उनके साथ काम करने में मजा आ रहा है। हमलोग एक यूनिट की तरह काम करते हैं और जब भी मेरा शॉट ओके होता है। तब सभी तालियां बजा कर मुझे प्रोत्‍साहन देते हैं।
बता दें कि फिल्‍म ‘बेमिसाल खिलाड़ी’ के निर्देशक दीपक त्रिपाठी हैं। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में रानी चटर्जी,रजनीकांत के अलावा संजय पांडेय,आदित्य मोहन,भावना सिंह चौहान,अनूप अरोरा ,समर्थ चतुर्वेदी ,सोनू पांडेय ,नगीन वाडिल ,बी.आर.शाहु ,ग्लोरी मोहन्ता ,सुधाकर मिश्रा,सुशील कुमार आदि मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म के संगीतकार धनंजय मिश्रा हैं। गीतकार प्‍यारे लाल और आजाद सिंह है। लेखक मनोज पांडेय, एक्‍शन प्रदीप खड़के,नृत्‍य निर्देशक महेश आचार्य व विजय राम और डीओपी शिवा चौधरी और ई.पी.गणेश मिश्रा और देव उपाध्याय हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2MX3JLq
Previous Post
Next Post

0 comments: