सिनेमा घरों में तहलका मचाने के बाद डिजिटल वर्ल्ड में भी निरहुआ एंटरटेनमेंट की फ़िल्म बॉर्डर का जादू चल गया है । निरहुआ एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यू ट्यूब चैनल पर फ़िल्म अपलोड होते ही वायरल हो गई और मात्र 24 घंटे में ही फ़िल्म को दो मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है । निर्माता प्रवेश लाल यादव ने बताया कि लोग पूरी फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं और कमेंट कर अपनी भावना भी व्यक्त कर रहे हैं । आपको बता दें कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की फ़िल्म बॉर्डर ने बिहार में बॉलीवुड के दिग्गज सलमान खान की रेस 3 को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था । देशभक्ति पर आधारित फिल्म बॉर्डर भव्यता और बजट के दृष्टिकोण से भोजपुरी की अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म कही जाती है । गौरतलब है कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की बॉर्डर के निर्माता है प्रवेश लाल यादव। कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर है राजेश भगत और प्रचारक हैं उदय भगत और रंजन सिन्हा । संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं और लिरिक्स प्यारेलाल यादव व आजाद सिंह का है। फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है ।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/2xZ7meb
0 comments: