भोजपुरिया दर्शकों को पसंद आई इंडियन, पहले दिन शानदर ओपनिंग

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title भोजपुरिया दर्शकों को पसंद आई इंडियन, पहले दिन शानदर ओपनिंग. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- भोजपुरिया दर्शकों को पसंद आई इंडियन, पहले दिन शानदर ओपनिंग

कश्मीर के पत्थरबाजी की घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म इंडियन विराज का प्रदर्शन 5 अक्टूबर को एक साथ पचास से ज्यादा सिनेमाघरों में किया गया है। इस आशय की जानकारी फिल्म के नायक प्रिंस सिंह राजपूत ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी उन्होंने बताया कि फिल्म में काफी कुछ ऐसा है जो भोजपुरी फिल्मों में देखने को नहीं मिलता फिल्म को अश्लीलता से दूर रखा गया है. डीजे मूवीज इंटरटेनमेंट प्रा.लिमिटेड के बैनर तले बनी निर्माता दीपक जैन की “इंडियन” का प्रदर्शन बिहार-झारखण्ड के सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर से किया जा रहा है।

इस फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत , रितिका शर्मा, जमाल खान, माही खान, आलम राज, रूपा सिंह, छाया सिंह, बिपिन सिंह, बृजेश त्रिपाठी, आर के गोस्वामी व प्रेम दूबे की प्रमुख भूमिका है। फ़िल्म का निर्देशन सुप्रसिद्ध निर्देशन व संगीत रमाकांत प्रसाद ने किया है। जबकि कार्यकारी निर्माता रमजान साह, कथा ,पटकथा व संवाद सुरेंद्र मिश्रा, सह निर्देशक धनंजय तिवारी, डीओपी ईमरान अंसारी, एक्शन प्रदीप खड़का का है।

उल्लेखनीय यह है कि फ़िल्म पूरी तरह देशभक्ति व साफ सुथरी मनोरंजक है। जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते है। फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत देशभक्त युवक के भूमिका में हैं। वहीं अभिनेत्री रितिका शर्मा भी चुनौती पूर्ण भूमिका में हैं। दोनों के ऊपर एक से बढ़कर एक गीत फिल्माया गया है, जो काफी कर्णप्रिय हैं। फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत देशभक्त युवक के भूमिका में नज़र आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री रितिक शर्मा भी चुनैती पूर्ण भूमिका में नज़र आ रही हैं। दोनों के ऊपर एक से बढ़कर एक गीत फिल्माया गया है जो काफी कर्णप्रिय हैं।

जैसा की फिल्म समीक्षक मान रहे थे कि साफ-सुथरी विषय वस्तु पर बनी इस फिल्म को दर्शक पसंद करेंगे, ठीक उसी तरह दर्शकों ने इस फिल्म को शानदार ओपनिंग दी है। खासकर इस फिल्म को देखने के लिए महिलाओं की भारी तादाद सिनेमाघरों की तरफ आ रही है। छपरा, सीवान, गोपालगंज, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बेतिया, मोतिहारी में फिल्म को दर्शक मिले हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2CrXzSJ
Previous Post
Next Post

0 comments: