खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी नंबर वन

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी नंबर वन. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी नंबर वन

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और ड्रीमगर्ल अक्षरा सिंह की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर लंबे अर्से के बाद वापस नंबर वन के पायदान को पार करते हुए चहुंओर धमाल मचा रही है। यह जोड़ी वापस अपना सुपरहिट का रंग दिखाई है। जी हां, सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘बलमजी लव यू’ का ऑडियो सांग धोखा देती है रिलीज होते ही वायरल हो गया है। लोग यह गाना बड़े चाव से देख व सुन रहे हैं। खेसारीलाल और अक्षरा सिंह को जोड़ी को एक साथ देखकर संगीतप्रेमी जहाँ काफी गदगद हैं, वहीं प्रतिदिन 11 लाख से ज्यादा लोग यू ट्यूब पर देख रहे हैं। इस ऑडियो सांग को मात्र 16 दिन में 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

अब तक भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में किसी भी जोड़ी ने इस तरह से हिट नहीं दिया है। इस गाने को लेकर दर्शकों व श्रोताओं में गजब का उत्साह बना हुआ है। इस गाने का पार्श्वगायन खेसारीलाल यादव व खुशबू जैन ने किया है। गीतकार श्याम देहाती के लिखे इस गीत को मधुर और कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा ने। श्री रामा प्रोडक्‍शन हाउस प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ की निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा और निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं। निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर रज्जू अंसारी हैं। इस फ़िल्म का सभी डिजिटल राईट्स सुप्रसिद्ध म्यूजिक कपंनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने लिया है।

एक सवाल के जवाब म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार ने बताया कि मुझे इस गाने को लेकर काफी भरोसा था कि यह गाना बहुत बड़ा हिट होगा और काफी समय बाद वापस एक साथ आई खेसारीलाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी को संगीतप्रेमी नंबर वन के पायदान से भी ऊपर जरूर बिठायेंगे। इस जोड़ी की लोकप्रियता से हम सब बहुत खुश हैं। ये दोनों स्टार हमारे लिए बहुत लकी साबित हुए हैं। डेली 11लाख से ज्यादा लोगों द्वारा यह ऑडियो सांग देखा जाना वाकई बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2P4B24U
Previous Post
Next Post

0 comments: