दलदल की शूटिंग हुई पूरी

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title दलदल की शूटिंग हुई पूरी. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- दलदल की शूटिंग हुई पूरी

भोजपुरी फ़िल्म दलदल की शूटिंग लखनऊ में पूरी हो गई। अक्टूबर से शहर में चल रही इस फिल्म में दर्शाया गया है कि राजनैतिक और शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार से किस तरह व्यवस्था को दीमक की खाया जा रहा है। संकट मोचन मीडिया एंड फ़िल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले शूट हुई इस फिल्म की शूटिंग दीपक कुमार के निर्देशन में पूरी की गई है। फिल्म के निर्माता संजीव कुमार तिवारी हैं।

जैसा की फिल्म के नाम से ही स्पष्ट हो जाता है कि यह फिल्म दलदल में फंसने पर आधारित है। इसमें नायक पहले तो भ्रष्ट व्यवस्था का शिकार होता है फिर वह उसे दुरुस्त करता है। निर्माता संजीव कुमार तिवारी के अनुसार उनकी यह फिल्म वास्तव में सिनेमा फॉर चेंज के मकसद से शूट की गई है। यह फिल्म लोगों को ऐसा स्वस्थ मनोरंजन पेश करेगी जिसे लोग अपनी बेटियों के साथ भी देख सकेंगे। यह फिल्म मनोरंजक होते हुए भी समाज को संदेश देगी कि व्यवस्था को कभी भी बिगड़ने नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही यह युवाओं को भटकाव से रोकने का भी संदेश देगी। फिल्म के अनुसार अगर सिस्टम सुधर जाएगा तो अपराध अपने आप ही संभल जाएगा। इस फिल्म में उत्तराखंड के सुंदर नजारे गानों में देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही शोले फिल्म की तर्ज पर जय वीरू जैसे दो दोस्तों की कहानी भी इसमें शामिल की गई है। नायिका का किरदार भी आम रोमांटिक छवि से हट कर देखने को मिलेगा।

प्रोडक्शन कन्ट्रोलर प्रवीन चंद्रा ने बताया कि ‘गैंगस्टर दुल्हिनिया’ के सुपर डुपर हीरो गौरव झा ने इस फिल्म में नायक का किरदार अदा किया है। दूसरी ओर नायिका की भूमिका ऋतु सिंह ने बखूबी अदा की है। छोटे पर्दे के बड़े सितारे मनमोहन तिवारी लंबे अरसे बाद भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी वापसी दलदल फिल्म के माध्यम से कर रहे हैं। इस फिल्म में राव रणविजय, नेहा माधवी पांडेय, विजय पांडेय, नंदिनी वर्मा, सोनम उजाला, मास्टर आश्रय तिवारी, बेबी वाणी शर्मा और सुशील सिंह अन्य किरदार अदा करेंगे। फ़िल्म की सह निर्मात्री अनुराधा शुक्ला हैं। फ़िल्म के राइटर आशुतोष टिवरि है दलदल फिल्म को गीतों और मधुर संगीत से संतोष पूरी ने सजाया है। हीरा यादव के जबरदस्त एक्शन भी इस फिल्म में देखने को मिलेंगे। दलदल में अयूब अली खान की सिनेमेटोग्राफी और मोहन मावा का आर्ट डायरेक्शन है। केके श्रीवास्तव नीरज असोसिएट डायरेक्टर और राम देवन और महेश आचार्या कोरियोग्राफर हैं। प्रवीन चंद्रा प्रोडक्शन हेड व प्रचारक पवन दुबे हैं। फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ साथ ही उन्हें आन्दोलित भी करेगी।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2qSBpkA
Previous Post
Next Post

0 comments: