अपने अभिनय व मधुर गायिकी से सबका दिल जीत रहे गुंजन सिंह एक बार फिर सिनेमा के रुपहले पर भोजपुरी फिल्म ‘नसीब’ के जरिये धमाल मचाने आ रहे हैं। जी हाँ, फिल्म नसीब 25 जनवरी से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर रिलीज की जा रही है। दीपक शाह प्रस्तुत रंजीत सिंह इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘नसीब’ का निर्माण अभिनेता से निर्माता बने रंजीत सिंह ने किया है। फिल्म निर्देशक मेराज खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। नसीब के लेखक नन्हें पाण्डेय हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करेगी, जिससे दर्शक बरबस ही सिनेमाघरों में खिंचे चले आयेंगे।
इस फिल्म के जरिये गुंजन सिंह यह बताने और दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि नसीब को बनाना और बिगाड़ना इंसान के हाथों में हैं। इंसान जैसा कर्म करेगा उसका नसीब वैसा ही बनेगा। लोकप्रिय गायक गुंजन सिंह ने अब तक 100 से भी अधिक हिट अल्बम व गानों में अपने सुर का जादू बिखेरा है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार जाहिद अख्तर, मनोज मोहित, मनीष रोहतासी, पिंटू प्रेमी व अमित मंडल हैं। छायांकन एस. जहाँगीर, नृत्य एन्थोनी, मारधाड़ फिरोज खान, संकलन धरम सोनी का है। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, रंजीत सिंह, प्रियंका महाराज, श्रेया मिश्रा, अनूप अरोड़ा, संजय यादव, जे. नीलम, संजीव मिश्रा, प्रेम कुमार व अन्य हैं।
भोजपुरी चटपटी न्यूज़ अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज पर लाईक करें।
from Bhojpuri XP http://bit.ly/2RKDqPO
0 comments: