म्यूजिक वर्ल्ड में एक से बढ़कर एक गानों से धमाल मचा रही बीबीएम म्यूजिक नित नई प्रतिभाओं को निखारते हुए उन्हें नया प्लेटफार्म दे रही है। इसी क्रम में रंजन गुप्ता रांची के टैलेंड को देखते हुए बीबीएम म्यूजिक गाने के माध्यम से उन्हें लांच कर रही है। सैड मूड का गाना ‘भूल जा सनम तोहके किरिया बा’ से रंजन की लांचिंग की जा रही है, जिसमें उनका कमाल का परफॉर्मेंस दिखने वाला है। रंजन गुप्ता रांची की बचपन से ही फिल्म में करियर बनाने का सपना था, जो इस अल्बम से साकार होने जा रहा है। उनका साथ दिये हैं झारखंड, रांची के नागपुरी फिल्मों के लोकप्रिय सुपरस्टार अलोक राज और स्टार अदाकारा सोनिया ने। रंजन गुप्ता की बात करें तो उनका यह पहला म्यूजिक वीडियो है, फिर भी उनके अभिनय का गजब का जौहर दिखने वाला है। भूल जा सनम तोहके किरिया बा’ गीत को लिखा है जीतू शर्मा व बालगोविंद मद्देशिया ने और संगीत दिया है आर्या शर्मा ने। यह गाना बीबीएम म्यूजिक से जल्द ही रिलीज़ होने वाला है।
बता दें कि बीबीएम म्यूजिक के ओनर बालगोविंद मद्देशिया उर्फ़ रणवीर राजा हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी, भोजपुरी व साउथ की बहुत सी फिल्मों में हार्डकोर विलेन के रूप में अभिनय का जौहर दिखाया है।
from Bhojpuri XP http://bit.ly/2HHLAnp
0 comments: