अंजिन्के तारा फिल्म प्रस्तुत सुपर स्टार गौरव झा की भोजपुरी फिल्म ‘चिराग’ का फर्स्ट लुक आज महाशिवरात्रि के अवसर पर मुंबई में जारी कर दिया गया है। फिल्म ‘चिराग’ का फर्स्ट लुक आउट होते ही वायरल भी हो गया है। इसमें गौरव झा का लुक काफी रौद्र है और वे शिलिंग के साथ बारिश के पानी में भींगते नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता दीनानाथ प्रसाद कुशवाहा ने फर्स्ट लुक जारी होने के मौके पर कहा कि फिल्म ‘चिराग’ का पहला लुक काफी आकर्षक है, जो फिल्म को लीड करेगी। महादेव की कृपा से हमने एक बेहद शानदार फिल्म बनाई है, जिसका पहला पोस्टर खूब सराहा जा रहा है। इससे हमें उम्मीद है कि फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जायेगी। हम जल्द ही फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट जारी करेंगे।
वहीं, फिल्म ‘चिराग’ के निर्देशक हेमताज अली ने बताया कि फिल्म की कहानी बेहद नायाब और इंटरटेनिंग है। यह दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। इसमें गौरव झा की भूमिका काफी मजबूत है। साथ ही सभी कलाकारों की भूमिका एक दूसरे को पूर्ण करती है। फिल्म के कर्णप्रिय गाने और उसके सुग्राह्य संवाद दर्शकों के दिल में उतने वाले हैं। हमें फिल्म से काफी उम्मीद है। अब दर्शकों पर निर्भर करता है कि फिल्म उन्हें कितना पसंद आती है। लेकिन हम इतना ही कह सकते हैं कि फिल्म ‘चिराग’ बेहद शानदार फिल्म है। फिल्म में काजल यादव भी हैं, जिनकी अदाकारी भी लाजवाब है और गौरव झा के साथ उनकी केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘चिराग’ में गौरव झा और काजल यादव के अलावा ग्लोरी, माया यादव, पूनम वर्मा, खुशबू विश्वकर्मा, संजय वर्मा, जय सिंह, हीरालाल यादव, बलेश्वर सिंह, मनीष राउत, वैभव राय, जेपी सिंह, जिया यादव, मेराज खान, श्रीकांत सिन्हा, पप्पू गुप्ता, असगर खान राजू, गौरव कुशवाहा आदि प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म ‘चिराग’ के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कहानी समीर सेन ने लिखी है। संवाद हेमताज अली का है। संगीत छोटे बाबा ने दिया है। गीत सुमित सिंह चंद्रवंशी का है। एक्शन हीरालाल यादव, कोरियोग्राफी एंथोनी ज्ञान सिंह और संजय सुमन, डीओपी राहुल सक्सेना और एडिटर धर्म सोनी हैं।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/2EtWybm
0 comments: