एक्शन से भरपूर पवन सिंह की ‘क्रेक फाईटर’ दूसरा लुक जारी, होली पर होगा धमाका

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title एक्शन से भरपूर पवन सिंह की ‘क्रेक फाईटर’ दूसरा लुक जारी, होली पर होगा धमाका. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- एक्शन से भरपूर पवन सिंह की ‘क्रेक फाईटर’ दूसरा लुक जारी, होली पर होगा धमाका

भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर रंगों के त्यौहार होली पर धमाल मचाने आ रही है। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म दूसरा पोस्टर जारी किया है, जो सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो चुका है। फिल्म का पोस्टर काफी वायरल हुआ है। यह फिल्म होली पर बिहार, झारखंड में रेणू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट वितरक कम्पनी द्वारा रिलीज की जा रही है तथा मुंबई, गुजरात में बालाजी सिनेविज़न प्रा.लि. फिल्म वितरक कम्पनी द्वारा रिलीज किया जा रहा है।

इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग एवं सरप्राइज पैक्ड है। उनका हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों के बीच खूब धमाल होने वाला है। फिल्म के निर्माता उपेन्द्र सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को बड़ा कैनवास देने हेतु क्रेक फाईटर का निर्माण करके मिसाल कायम की है, जिसे उच्चतम तकनिकी के साथ सेल्युलाईट पर उतारने का कार्य किया है कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने। उन्होंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा एक्सप्रीमेन्ट किया है, जोकि दर्शकों काफी रोमांचक करने वाला होगा। फिल्म की शूटिंग बेहतरीन तकनिकी के साथ की गई है।

गौरतलब है कि फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। फिल्म की उम्दा कथा, पटकथा व संवाद लिखा है वीरू ठाकुर ने। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, आर आर पंकज, जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा बसही ने। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, नृत्य कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, मारधाड़ एस. मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सोनू निगम हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, निधि झा, संचिता बनर्जी, चाँदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, अभिषेक पाण्डेय गोलू, बालगोविंद बंजारा, अमित शुक्ला, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, संजय वर्मा, दिव्या शर्मा, सिद्धार्थ सेंगर, श्रद्धा नवल, शिवा राजपूत, निक्की सिंह, बेबी तनिष्का सिंह, मास्टर साहिल सिंह आदि हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2u6jgl1
Previous Post
Next Post

0 comments: