हम जहां से खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है। यह डायलॉग किसी नहीं पता होगा, लेकिन इसका नया वर्जन भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव कुछ इस तरह लेकर आये हैं कि, ‘मनोज भैया जहां चलते हैं, पूरी इंडस्ट्री वहीं चलती है।‘खेसारीलाल यादव ने ये बातें भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हुए दिल्ली में कही। उनके साथ ही अब भोजपुरी की लगभग सभी सुपर स्टार भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेशलाल यादव निरहुआ तो चुनाव भी लड़ रहे हैं। इसी बीच भाजपा में शामिल होने के बाद खेसारीलाल यादव ने दिल्ली में कहा कि वे फिल्म करने से पहले कई स्क्रिप्ट देखते हैं और उनमें से एक सेलेक्ट कर हैं। तब जाकर फिल्म बनाते हैं। ठीक उसी तरह से हमने भाजपा को चुना है। देश में कई पार्टियां हैं, लेकिन विकास करने वाली पार्टी भाजपा ही है।खेसारीलाल यादव ने दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। इस क्रम में वे भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के लिए भी चुनवा प्रचार करते नजर आये। क्योंकि दिल्ली में भोजपुरी भाषी लोगों की संख्या अधिक है, तो उनकी चुनावी सभा में लोगों का सैलाब भी उमड़ रहा है।इस दौरान खेसारीलाल यादव अपने लोकप्रिय वायरल गानों को चुनावी लिरिक्स में लोगों को सुना रहे हैं और दिल्ली की भोजपुरी भाषी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास का रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा भी कि मनोज तिवारी हमारे गार्जियन हैं। वे जहां चलते हैं, वहां इंडस्ट्री चलती है।खेसारीलाल यादव ने कहा कि जब सवाल देश और देश के बच्चों के भविष्य का हो, तो गार्जियन हमेशा सही फैसले लेते हैं। इसलिए जहां बच्चों का भविष्य बन सकता है और जहां बात सबका साथ – सबका विकास की हो तो हम हमेशा विकास के साथ हैं। हम भी चाहते हैं कि चौकीदार बनकर दुनिया में कुछ अच्छा काम करें।
from Bhojpuri XP http://bit.ly/2PVeMb5
Nice information and Very helpful site... check out this new Hot Bhojpuri Actress Photo of 2019...Click Here To Download
ReplyDelete