पवन सिंह का मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत , 3 महीने के अंतराल वापस आये कर्मभूमि

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title पवन सिंह का मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत , 3 महीने के अंतराल वापस आये कर्मभूमि. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- पवन सिंह का मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत , 3 महीने के अंतराल वापस आये कर्मभूमि

भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन मैन व गायकी के सिरमौर पवन सिंह का मुंबई एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। जी हां, पवन सिंह का पूरे तीन महीने बाद मुंबई आने का पता जैसे ही उनके करीबी जनों को चला तो वे सब अपने आपको रोक नहीं पाये और हर्षित मन से एयरपोर्ट जा पहुँचे। उनका स्वागत करने के लिए फ़िल्म निर्देशक अरविन्द चौबे, सिनेमाटोग्राफर व निर्देशक देवेन्द्र तिवारी, अभिनेता व फ़िल्म निर्माता रोशन राजपूत, संगीतकार छोटे बाबा बसही, मेकअप मैन मोनू पाठक सहित बहुत से गणमान्य जन पहुँचे। 3 महीने के अंतराल पर वापस अपनी कर्मभूमि मुंबई आये पवन सिंह ने स्वागत करने आये सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उनके मुंबई पहुँचने की खबर से फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्हें सभी चाहने वालों के बीच काफी हर्ष का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि पवन सिंह उन 3 महीनों से मुंबई से बाहर दिन रात अति व्यस्त रहे हैं। बता दें कि पवन सिंह ने ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर के रिलीज होने पर बिहार के सिनेमाघरों में फिल्म का प्रोमोशन किया और सिनेप्रेमियों के बीच जाकर उनका आभार व्यक्त करते हुए फिल्म को हिट बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इसी बीच उन्होंने भोजपुरी फिल्म जय हिन्द की शूटिंग की और कई शो भी किया। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य होने के नाते पवन सिंह ने पार्टी के आदेश पर कई राज्यों में चुनाव प्रचार भी किया। 15वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचंड मत से विजयी होकर एक बार फिर मोदी सरकार बनने पर पवन सिंह ने खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई दी।

विदित हो कि आगामी 5 जून से ईद पर पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया भव्य पैमाने पर बिहार, झारखंड में रिलीज की जा रही है। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता एस पी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार फिल्म का निर्देशन किये हैं।
सूत्रों से पता चला है कि संभवतः पवन सिंह अभिनेता व निर्माता रोशन राजपूत के साथ दीपक जऊल के निर्देशन में जल्द ही भोजपुरी फिल्म शपथ की शूटिंग करने वाले हैं।



from Bhojpuri XP http://bit.ly/2HP6tuR
Previous Post
Next Post

0 comments: