अपनी गायकी से करोड़ों दिलों में राज कर रहे सिनेस्टार गायक व नायक रितेश पांडे और फ़िल्म निर्देशक चंदन सिंह फिर एक साथ एक नई फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जी हां, डाबर वर्ल्ड फिल्म इंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म दबंग दामाद की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जी रेस्ट एंड रिसोर्ट में की जा रही है। इस फ़िल्म में रितेश पांडे और भोजपुरी सिनेमा की आइकॉन अक्षरा सिंह की जोड़ी खूब धमाल मचाने वाली है। यह एक फुल इंटरटेनिंग फ़िल्म है। हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन के लिए इस फ़िल्म का फिल्मांकन मँहगे लोकेशन पर किया जा रहा है। विदित हो कि फ़िल्म दबंग दामाद से पहले चंदन सिंह के कुशल निर्देशन में भोजपुरी फिल्म किसमें कितना है दम की शूटिंग कर चुके हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म दबंग दामाद के निर्माता संजय प्रताप सिंह व राजेश बाबू हैं। फिल्म के निर्देशन की बगड़ोर संभाला है दबंग निर्देशक कहे जाने वाले निर्देशक चंदन सिंह। लेखक त्रिलोकी गाजीपुरी हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। छायांकन डीके शर्मा, नृत्य महेश आचार्य का है। मुख्य कलाकार रितेश पांडे, अक्षरा सिंह, अमित शुक्ला, महेश आचार्य, मनीष चतुर्वेदी, मुखिया अवधेश, नीलम पांडेय, रामचन्द्र शाह आदि हैं।
फ़िल्म ‘राज तिलक’ के निर्माता प्रदीप कुमार शर्मा, अनिता शर्मा और सह निर्माता पद्म सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं और पीआरओ प्रचारक रंजन सिन्हा हैं। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू लीड किरदार में नजर आयेंगे। कल्लू के अलावा अवधेश मिश्रा, पदम सिंह, संजय पांडेय, सुशील सिंह, आनंद मोहन, देव सिंह, सुबोध सेठ, रोहित सिंह मटरू,सोनालिका,ज्योति पांडेय, अनिता रावत, पप्पू यादव, अरुण सिंह भोजपुरिया काका और राजीव यादव भी फिल्म में नजर आयेंगे।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/2FGiFg9
0 comments: