:नयी पहल इको फ्रेंडली शादी में पर्यावरण को बचाने के लिए -दूल्हे ने दहेज के बदले में लिए पौधे,दोनों ने ली कसम

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title :नयी पहल इको फ्रेंडली शादी में पर्यावरण को बचाने के लिए -दूल्हे ने दहेज के बदले में लिए पौधे,दोनों ने ली कसम. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- :नयी पहल इको फ्रेंडली शादी में पर्यावरण को बचाने के लिए -दूल्हे ने दहेज के बदले में लिए पौधे,दोनों ने ली कसम

सोनीपत जिले के गॉव सेहरी ,खरखौदा में हुई एक शादी में वर-वधु ने दहेज़ के रूप में बारातियों को पौधे भेंट करने के साथ नई जिंदगी की शुुरुआत की। शादी में सात फेरो के वचन के बाद इनका आठवां वचन था पौधरोपण का। इस शादी में लड़के वालों ने दहेज के रूप में सिर्फ पौधे लिए। इतना ही नहीं, बारातियों को भी पौधे भेंट किए और पौधरोपण का संकल्प दिलाया गया। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए यहां के स्वामी परिवार ने यह अनोखी मुहिम चलाई।

दरअसल, हरियाणा के गुरुग्राम जिले के तुर्कापुर गाँव के रहने वाले नवीन स्वामी (दूल्हे ) ने बताया की जिले में लगातार पड़ रहे सूखे और तापमान में लगातार इजाफे से वह परेशान हैं। ऐसे में उनको यह आइडिया आया कि अपनी शादी में क्यों नहीं वधु पक्ष से दहेज के स्थान पर सिर्फ एक पौधा ही लिया और रिटर्न गिफ्ट भी एक पौधा दिया जाए। साथ ही, बारातियों को पौधे देकर पौधरोपण करने की गुजारिश की जाए।

अनोखी शादी से दुल्हन भी खुश
दुल्हन रितु ने बताया, ‘उनके पिता महावीर सिंह हैं। मां शीला गृहिणी हैं। पिताजी काफी दिनों से शादी के लिए घर ढूंढने को लेकर परेशान थे।’

‘उनके दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल रहता था, पता नहीं कैसा घर मिलेगा, कैसा लड़का होगा। लेकिन जब घर मिला और लड़के वालों ने दहेज लेने के लिए पूरी तरह से मना कर दिया तो उनका भार पूरी तरह से खत्म हो गया। उनको काफी राहत मिली।’

पाठको को बता दें की परमानंद स्वामी (गाँव देंहकौरा निवासी) की बेटी मुनेश की याद में विवाह समारोह के दौरान गाँव तुर्कापुर में पुस्तकालय भी स्थापित किया गया है। मुनेश की सगाई नवीन स्वामी के साथ हुई थी लेकिन शादी से कुछ महीने पहले पिछले साल कैंसर के कारण उनकी असामयिक मृत्यु हो गई थी। वह वनस्पति विज्ञान में पीएचडी करने के पश्चात वह सरकारी कॉलेज गुड़गांव में सहायक प्रोफेसर थीं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2X9EFpt
Previous Post
Next Post

0 comments: