पराग पाटिल की खोज अरुणा गिरी कलाकार से माया नगरी में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title पराग पाटिल की खोज अरुणा गिरी कलाकार से माया नगरी में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- पराग पाटिल की खोज अरुणा गिरी कलाकार से माया नगरी में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं

भोजपुरी सिने जगत की नई सनसनी पराग पाटील स्टाइल सिनेमा की खोज अभिनेत्री अरुणा गिरी भोजपुरी फिल्म कलाकार से माया नगरी में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं। निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म कलाकार में करोड़ों दिलों की धड़कन युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के साथ लांच हो रही हैं। रामसिया फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म कलाकार के लिए एक नये चेहरे की तलाश की जा रही थी, उसी दौरान पराग पाटील से अरुणा गिरी की मुलाकात हुई। बिहार के सिवान की रहने वाली अरुणा को भोजपुरी फिल्मों में काम करने की ललक थी और पराग पाटिल से मुलाकात होने पर चयनकर्ता द्वारा मुख्य नायिका के लिए उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया। फिल्म कलाकार के निर्माता रमेश पांडेय हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। कथा पटकथा संवाद सकील नियाजी ने लिखा है। इस फिल्म में अरुणा गिरी बहुत ही आकर्षक भूमिका में नजर आने वाली हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के साथ स्क्रीन शेयर करके अरुणा बहुत ही खुश हैं। उन्हें खुशी है कि उनकी पहली ही फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। पराग पाटिल का आभार व्यक्त करते हुए वे कहती हैं कि मुझे खुशी है कि मैं पराग पाटिल जी के निर्देशन में भोजपुरी सिनेमा में एंट्री कर रही हूं। अरविन्द अकेला कल्लू के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। दर्शकों से अपील करना चाहती हूँ कि जिस तरह से आप लोगों ने सभी अभिनेता अभिनेत्रियों को अपना प्यार आशीर्वाद दिया है, उसी तरह मुझे भी प्यार आशीष दें।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/30W6h3G
Previous Post
Next Post

0 comments: