’जे पी स्टार पिक्चर्स’ की ’भाग खेसारी भाग’ में खेसारी का नया अवतार

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title ’जे पी स्टार पिक्चर्स’ की ’भाग खेसारी भाग’ में खेसारी का नया अवतार. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- ’जे पी स्टार पिक्चर्स’ की ’भाग खेसारी भाग’ में खेसारी का नया अवतार

’जे पी स्टार पिक्चर्स’ बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ’’भाग खेसारी भाग’’ में सुपरस्टार ’खेसारीलाल यादव’ बिलकुल नए अवतार में दिखेंगे। खेसारीलाल यादव ने अब तक तमाम सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में विभिन्न किरदार जीकर दर्शकों का दिल जीता है। इस फ़िल्म में भी वे एक ऐसा चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, जो लाख विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना अनुकूल रास्ता चुनता है और कर दिखाता है कि जहां चाह वहां राह।
उल्लेखनीय है कि फिल्म भाग खेसारी भाग के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं, उनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। वे अपने प्रोडक्शन हाउस जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर से आगे भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं, जिन्होंने खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा को लेकर कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं।
गौरतलब है कि यह फुल इंटरटेनिंग, रोमांचक फिल्म है, जो दर्शकों को सन्देश भी देगी। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा की सुपरहिट जोड़ी लंबे अर्से बाद एक बार फिर नजर आयेंगी। उनकी रोमांटिक जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। यह फिल्म एक यूनिक स्टोरी पर आधारित है, जोकि एकदम फ्रेश और नवीन है, जिसे दर्शक बहुत पसंद करेंगे। फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन असिस्टेंट राजन पांडेय हैं। मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2Z4zpoG
Previous Post
Next Post

0 comments: