Actor विनोद यादव स्कूल के Chief guest के तौर पर पहुंचे और Children की Demand पर Dance भी किया,बच्चे हुए खुश

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Actor विनोद यादव स्कूल के Chief guest के तौर पर पहुंचे और Children की Demand पर Dance भी किया,बच्चे हुए खुश. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Actor विनोद यादव स्कूल के Chief guest के तौर पर पहुंचे और Children की Demand पर Dance भी किया,बच्चे हुए खुश

फिल्म गुंडा के रिलीज होने के बाद अभिनेता विनोद यादव का स्टारडम दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक वह केवल संतकबीर नगर के लाल के नाम से सुर्खियों में रहते थे लेकिन अब लोग उन्हें यूपी के लाल के नाम से बुलाने लगे। जाहिर सी बात है यह स्टारडम उन्होंने रातों रात हासिल नहीं की है बल्कि इसके लिए उन्होंने कठिन परिश्रम किया है।

2 अक्टूबर गांधी जयंती समूचे भारत में मनाई जाती है लेकिन इस बार गांधी जयंती अभिनेता विनोद यादव और बरेली के एक निजी स्कूल के बच्चों के लिए यादगार बन गई। दरअसल विनोद यादव को बरेली के स्कूल में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था फिर क्या विनोद यादव ने मुंबई से अपनों के बीच पहुंचने में देरी नहीं लगाई। वह जब स्कूल में पहुंचे तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विनोद यादव ने अपने संबोधन में बच्चों को गांधी जी के मार्ग पर चलने की सलाह दी और कहा कि अगर आपके हौंसले बुलंद हों तो भविष्य में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप लोग सिर्फ अपने सपने को अपना समझ कर चलिए आपको एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

बच्चे विनोद यादव को बड़े ही ध्यान से सुन रहे थे ऐसे लग रहा था मानो सबको उन्होंने मंत्रमुग्ध कर लिया हो। विनोद यादव के भाषण के दौरान बीच-बीच में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा आसमान गुंजायमान हो गया। स्कूल के बच्चों ने विनोद यादव से डांस करने की डिमांड की फिर क्या था बच्चों के कहने पर विनोद यादव गुंडा के गानों पर जमकर थिरके। बच्चों की डिमांड पूरी होने पर उन्होंने अपने चहेते स्टार को थैंक्यू भी कहा।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2VaaFdx
Previous Post
Next Post

0 comments: