Khesari Lal Yadav की एंट्री Bigg Boss 13 में !

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Khesari Lal Yadav की एंट्री Bigg Boss 13 में !. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Khesari Lal Yadav की एंट्री Bigg Boss 13 में !

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने जा रहे हैं, खबर है कि खेसारी 25 अक्टूबर को बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगे। बिग बॉस 13के घर से अब तक 2 सदस्य यानी दलजीत कौर और कोयना मित्रा बेघर हो चुकी हैं। ऐसे में अब घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए नए मेहमानों की एंट्री होने वाली है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए कई लोगों के नाम सामने आए हैं। बिग बॉस सीजन 13 में अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कोई मेहमान शामिल नहीं हुआ है, लेकिन अब खबर आ रही है कि भोजपुरी के स्टार खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले हैं।

खबरों की मानें तो खेसारी लाल यादव बिग बॉस के घर में शुरू से ही शामिल होने वाले थे, लेकिन उनके कुछ अन्य कमिटमेंट थे, जिसकी वजह से वह पहले दिन से हिस्सा नहीं ले सके। खबरों की मानें तो खेसारी लाल की एंट्री 25 अक्टूबर शुक्रवार को होगी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से बिग बॉस के पिछले सीजन में अब तक मनोज तिवारी, रवि किशन, मोनालिसा, संभावना सेठ जैसे चेहरे शामिल हो चुके हैं।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म उद्योग का बड़ा नाम है, माना जा रहा है कि खेसारीलाल के शो में शामिल होने के बाद बिग बॉस और भी रोमांचक होगा। खेसारी लाल ऐक्टिंग के अलावा भोजपुरी फिल्मों के सिंगर भी हैं। उनकी एक अपनी फैन फॉलोविंग है। अब तक बिग बॉस 13 टीआरपी के सामने आए चार्ट में टॉप 10 शोज में शामिल नहीं है। खेसारी लाल के शो में एंट्री लेने के बाद उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड के दर्शक शो के प्रति और भी ज्यादा आकर्षित होंगे।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/32h7QKt
Previous Post
Next Post

0 comments: