यूट्यूब किंग स्टार सिंगर व अभिनेता समर सिंह का गाया हुआ गाना संइया धरावेला थरेसर काफी डिमांड में है। लोकप्रियता का आलम यह है कि इस गाने ने यूट्यूब पर 111 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर लिया है। जुपिटर एंटरटेनमेंट म्यूजिक कम्पनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया यह सांग काफी धयान से देखा व सूना जाता है। इस गाने को मधुर स्वर में समर सिंह ने गाया है, उनके स्वर में स्वर मिलाया है कविता यादव ने। इसके गीतकार अलोक यादव, संगीतकार ऑन पार्टी (अलोक-मनोज) हैं। इस गाने के अलावा समर सिंह का गाया हुआ गीत केकर नमवा लिखल गोदनवा में को दस मिलियन से अधिक व्यूज अब तक मिल चुका है। यह गाना इतना पॉपुलर हो रहा है कि उनके फैंस व उनके चाहने वाले छेड़छाड़ का आनंद लेते हुए पूछ बैठते हैं केकर नमवा लिखल गोदनवा में। गायक व नायक समर सिंह की बात की जाय तो हमेशा एक से बढ़कर एक अच्छे गाने गाते हैं। उनका गाया हुआ हर गाने का ऑडियो वीडियो बड़े ध्यान से सुना व देखा जाता है। सबसे खास बात यह है कि उनके गाने पारिवारिक होते हुए भी करोड़ों की तादाद में देखा जाता है, जोकि उनके स्टारडम में चार चांद लगाता है। समर सिंह की भोजपुरी फिल्म विनाशक जहां रिलीज पर है। वहीं वे फिल्म कसम तिरंगा की की शूटिंग पूरी करके फ़िल्म लाल चुनरिया वाली पर दिल आया रे की शूटिंग में व्यस्त हैं।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/340nN8j
0 comments: