Youtube king समर सिंह अपने Popular songs से बने करोड़पति,Release होते ही मिले Millions views

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Youtube king समर सिंह अपने Popular songs से बने करोड़पति,Release होते ही मिले Millions views. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Youtube king समर सिंह अपने Popular songs से बने करोड़पति,Release होते ही मिले Millions views

भोजपुरी सिने जगत के यूट्यूब किंग समर सिंह इन दिनों करोड़ों में खेल रहे हैं। जी हां, सही सुना आपने यह माजरा पूरी तरह उनके गाये हुए एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गानों से हुआ है। चूंकि पिछले साल से लेकर अब तक समर सिंह ने जितने भी गाने गाये हैं, वे सब रिलीज होते ही करोड़ों यानी मिलियन-मिलियन व्यूज से अधिक तादाद में देखे गये हैं। ढ़ेर सारे गानों को मिलियन की संख्या में व्यूज मिलना वाकई अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। यही वजह है कि यूट्यूब किंग समर सिंह के स्टारडम में आज की तारीख में चार चांद लगा हुआ है और यूट्यूब पर करोड़ो व्यूज मिलने की वजह से उन्हें करोड़पति समर सिंह भी बोला जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि समर सिंह इन दिनों इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले भव्य पैमाने पर बन रही भोजपुरी फिल्म लाल चुनरिया वाली पर दिल आया रे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के निर्माता अनिल काबरा हैं। निर्देशक नीलाभ तिवारी है, जिन्होंने इसके पहले भी कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। समर सिंह इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं और उनकी नायिका हैं लोकप्रिय गायिका संजना राज, जो गायिका से अब नायिका भी बन गई हैं। इन दोनों गायक कलाकार की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2Vgn0gg
Previous Post
Next Post

0 comments: