Superstar Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani की फिल्म संघर्ष फुल मूवी भोजपुरी के Official Chhanel Youtube पर 3 नवंबर Sunday को किया जायेगा Release

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Superstar Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani की फिल्म संघर्ष फुल मूवी भोजपुरी के Official Chhanel Youtube पर 3 नवंबर Sunday को किया जायेगा Release. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Superstar Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani की फिल्म संघर्ष फुल मूवी भोजपुरी के Official Chhanel Youtube पर 3 नवंबर Sunday को किया जायेगा Release

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष फुल मूवी तीन नवंबर, रविवार को सुबह 7 बजे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी। सेंसर बोर्ड द्वारा बिना कट के यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म संघर्ष को पूरे भारत में काफी सराहना मिल चुकी है। यह फिल्म जहाँ भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है, फिल्म को बम्पर ओपनिंग मिली और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का मर्मस्पर्शी किरदार जहां मन को भावुक कर देता है, वहीं अवधेश मिश्रा का चरित्र समाज को सीख देता है। अवधेश मिश्रा ने लीक से हटकर किरदार निभाया है। फिल्म संघर्ष को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में कई अवॉर्ड भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉड्र्स 2019 में देकर सम्मानित किया गया। विकास सिंह वीरप्पन द्वारा आयोजित भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2019 में फिल्म संघर्ष को सर्वश्रेष्ठ यानी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही बेस्ट एक्टर, क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी एंड स्क्रीनप्ले राईटर तथा कैटेगरी के बेस्ट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा आयोजित सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में भी लगभग एक दर्जन अवार्ड अलग अलग कैटेगरी का फिल्म संघर्ष के नाम रहा है। वर्ल्डवाइड चैनल व जीतेंद्र गुलाटी प्रस्तुत एवं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. कृत फिल्म संघर्ष के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। सह निर्माता हेमंत गुप्ता तथा कार्यकारी निर्माता मुन्ना हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, पवन पांडेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद व धनंजय मिश्रा ने। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य रिक्की गुप्ता व महेश आचार्य, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी, मार्केटिंग दिलशाद शाह, संकलन गुर्जंट सिंह का है। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, दीपक सिन्हा, सुमन झा, यादवेंद्र यादव आदि हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2PAfrQY
Previous Post
Next Post

0 comments: