फिजिकली चैलेंज बच्चे ने किया फिल्म लव ‘लव मैरेज’ का Promotion , Akshara Singh and Amrish Singh का दिखेगा जलवा

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title फिजिकली चैलेंज बच्चे ने किया फिल्म लव ‘लव मैरेज’ का Promotion , Akshara Singh and Amrish Singh का दिखेगा जलवा. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- फिजिकली चैलेंज बच्चे ने किया फिल्म लव ‘लव मैरेज’ का Promotion , Akshara Singh and Amrish Singh का दिखेगा जलवा

ओम दिप सिनेमा विजन प्रस्‍तुत और गुप्‍ता प्रोडक्‍शन एंड स्‍टूडियो कृत भोजपुरी फिल्‍म ‘लव मैरेज’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसको लेकर जहां तैयारियां जोर शोर से चल रही है, वहीं फ़िल्म के प्रमोशन में एक नया चीज देखने को मिल रहा है। अक्षरा सिंह और अमरीश सिंह स्टारर फिल्म ‘लव मैरेज’ को फिजीकली चैलेंज बच्चे प्रमोट कर रहे हैं। ये बच्चे ग्रीन रीच इंस्टीट्यूट फ़ॉर द रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर के हैं, जो फ़िल्म ‘लव मैरेज’ को अपने ही अंदाज में प्रमोट कर रहे हैं। यह अपने आप में एक अनोखा प्रयोग है, जो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में पहली बार देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि निर्देशक विष्णु शंकर बेलू की फिल्‍म ‘लव मैरेज’ में अमरीश सिंह लीड रोल में नज़र आ रहे हैं। वे हर साल अपने जन्म दिन पर 14 जनवरी को ग्रीन रीच इंस्टीट्यूट फ़ॉर द रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर के फिजीकली चैलेंज बच्चों की मदद करते हैं। उनके साथ वक़्त बिताते हैं। अब वे बच्चे उनकी फिल्म लव मैरेज के लिए प्रमोशन को स्वतः आगे आये हैं, जो सराहनीय है। इसको लेकर अमरीश सिंह ने बताया कि वे बच्चों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि वे उनके लिए प्रमोशन कर रहे हैं। उन्हें जब बच्चों की इस बात का पता चला तो अमरीश की आंखे नम हो गयीं।

अमरीश कहते हैं कि बच्चों की मदद मैं निःस्वार्थ भाव से करता हूँ और आगे भी करता रहूंगा। लेकिन ये उनका प्यार है कि वे आज मेरी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। उन बच्चों का मैं आभारी हूँ। इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूँ कि आप इन बच्चों की मेहनत को जाया नहीं होने दे और फ़िल्म जरूर देखें। फ़िल्म काफी अच्छी बनी है, तो आप अपने परिवार के साथ जाएं और फ़िल्म देखें।

फ़िल्म में अक्षरा सिंह और अमरीश सिंह के अलावा अवधेश मिश्रा, अयाज खान, अरूण सिंह ‘काका’, खुद निर्देशक विष्‍णु शंकर बेलु, पूजा दूबे, रोहित सिंह मटरू, के के गोस्‍वामी, लोटा तिवारी, श्रद्धा नवल, अनिता रावत और पूजा दुबे लीड रोल में हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी देवेंद्र तिवारी, लेखक साजिद – शमसेर, संगीत धनंजय मिश्रा और गीत प्‍यारे लाल यादव व आजाद सिंह का है। फिल्‍म में एक्‍शन हीरा यादव का है। कोरियाग्राफर रिक्‍की गुप्‍ता और दिलीप मिस्‍त्री हैं। संकलन संतोष हरावड़े ने किया है। आर्ट मुकेश यादव और निर्माण नियंत्रक इरफान खा



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2ZjIlaW
Previous Post
Next Post

0 comments: