Raghav Nayyar आ रहे है हल्फा मचाने Cricket की पिच पर , Comedy के बाद अब Cricket में रखा कदम

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Raghav Nayyar आ रहे है हल्फा मचाने Cricket की पिच पर , Comedy के बाद अब Cricket में रखा कदम. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Raghav Nayyar आ रहे है हल्फा मचाने Cricket की पिच पर , Comedy के बाद अब Cricket में रखा कदम

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के युवा अभिनेता राघव नैय्यर इनदिनों मुंबई के क्रिकेट मैदान पर जमकर पसीना बहाते हुए देखे जा सकते हैं। टीवी पर डेब्यू करने के बाद अब राघव क्रिकेट में भी एंट्री मार चुके है. 20 फरवरी से लखनऊ में शुरू हो रहे भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण में राघव नैय्यर दिनेश लाल यादव निरहुआ की टीम में छक्के चौके लगाते दिखाई देंगे. मुंबई में हुई नीलामी में राघव नैय्यर को भोजपुरी जवांस ने ऊँची बोली लगाकर खरीदा। इस टीम के कप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ है। आपको बताते चलें कि इस टीम में विक्रांत सिंह, देव सिंह और करण पांडेय जैसे शानदार खिलाडी है जो सिनेमा के परदे पर जितना शानदार अभिनय करते हैं उतना ही बेहतरीन क्रिकेट भी खेलते हैं। अगर बात राघव नैय्यर की करें तो दो साल पहले बिग बजट भोजपुरी फिल्म ‘हल्फा मचाके गईल ‘ के ज़रिये उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। राघव बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था , और वो लखनऊ में होने जा रहे मैच में भी में अपनी जी जान लगा देंगे। निरहुआ की टीम में सेलेक्शन होने से राघव काफी खुश हैं वो कहते है कि ‘ वो बचपन से ही निरहुआ का बहुत बड़े फैन हैं और अब उनके साथ मैदान पर क्रिकेट खेलना यकीनन बड़ा शानदार अनुभव होगा ‘ . फिलहाल राघव आजकल क्रिकेट प्रैक्टिस पर काफी ध्यान दे रहे हैं ताकि उनका खेल टीम को जीत दिला सके। वैसे हाल ही में राघव नैय्यर ने छोटे परदे पर एक कॉमेडी शो ‘ ‘कॉमेडी विथ चाचा भतीजा ‘ के माध्यम से एंट्री मारी है। इस शो में मशहूर अभिनेता मनोज टाइगर उनके चाचा बने हैं जबकि अनारा गुप्ता शो में अहम् किरदार निभा रही हैं। राघव ने हाल ही इसी महीने एक नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी पूरी की है जिसे होली के मौके पर रिलीज़ किया जायेगा।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2GuNLHh
Previous Post
Next Post

0 comments: