Super Star Gaurav Jha का जलवा दिखेगा फिल्म मूसा भाई में , Shooting हो चुकी है Start

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Super Star Gaurav Jha का जलवा दिखेगा फिल्म मूसा भाई में , Shooting हो चुकी है Start. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Super Star Gaurav Jha का जलवा दिखेगा फिल्म मूसा भाई में , Shooting हो चुकी है Start

भोजपुरी सिनेमा के यंग जेनरेशन के पॉपुलर अभिनेता गौरव झा जल्‍द ही ‘मूसा भाई’ के किरदार में नजर आने वाले हैं। गौरव झा की डिमांड इन दिनों इंडस्‍ट्री में काफी बढ़ी हुई है। यही वजह है कि एक के बाद एक कई फिल्‍में करते वे इस साल भी नजर आयेंगे। इसी क्रम में लहसी फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘मूसा भाई’ भी उनके हिस्‍से में आयी है। इस फिल्‍म में एक बार‍‍ फिर से ऋतु सिंह भी नजर आयेंगी। इसके अलावा फिल्‍म में खूबसूरत तनुश्री भी इस फिल्‍म में लव का ट्राएंगल बनाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है।

‘मूसा भाई’ को लेकर गौरव झा को काफी उम्‍मीदें हैं। वे कहते हैं कि इस फिल्‍म की पटकथा और प्रजेंटेशन दोनों काफी नया और अलग है। मेरे लिए यह किरदार काफी अहम है। इसका फर्स्‍ट लुक जितना तूफानी लग रहा है, फिल्‍म उससे कहीं ज्‍यादा इंटरटेनिंग होने वाली है। आज से फिल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई है और मुझे लगता है कि शूटिंग के दौरान हमें खूब मजा आने वाला है। फिल्‍म की कहानी के अनुसार, फिल्‍म के गीत – संगीत भी लाजवाब होंगे। यह फिल्‍म भोजपुरी सिनेमा को युवाओं के एंगल से प्रस्‍तुत करेगी। उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी सिने इंडस्‍ट्री अब काफी बड़ी हो चुकी है। मुझ इस इंडस्‍ट्री का हिस्‍सा बन गर्व महसूस होता है।

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘मूसा भाई’ के प्रोड्यूसर और डायरेक्‍टर हेमताज अली हैं। फिल्‍म में गौरव झा, ऋतु सिंह और तनुश्री के साथ ग्‍लोरी मोहंता, अयाज खान, हीरा लाल यादव, राज कपूर साही, सोनू पांडे और हरीश मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्‍म के को – प्रोड्यूसर संतोष जैशवार और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में म्‍यूजिक छोटे बाबा और अनुज तिवारी का होगा। सिनेमेटोग्राफर अयूब अली खान, एक्‍शन हीरा लाल यादव और कोरियोग्राफी एंथोनी हैं। फिल्‍म की पूरी टीम आज से शूटिंग में व्‍यस्‍त हो चुकी है। फिल्‍म इसी साल रिलीज भी किया जायेगा।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/38ziuyU
Previous Post
Next Post

0 comments: