जी हाँ आज हम बात कर रहे है भोजपुरी इंडस्ट्री के दो आँख के बारे में जिनके कारण भोजपुरी इंडस्ट्री उचाईयो को छू रही है और वो भोजपुरी के दो आँख है पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ जिनके चर्चे हमेशा भोजपुरी में छाया रहता है। सुर्खियों में दिखने वाले दोनों सितारों के बीच होने जा रही है अब तक की सबसे बड़ी टक्कर। हम आपको बता दे की इस होली यानि 2020 की होली में मचेगा एक साथ दोनों का हाहाकार। 2020 की होली में दोनों करेंगे एक दूसरे के 20-20 का सामना। इस होली के शुभ अवसर पर दोनों ही सभी के दिलो में प्यार का रंग भरेंगे और दर्शको को अब तक की सबसे यादगार होली का तोहफा देंगे। दर्शको के लिए पूरी तरह से तैयार हो चूका है 2020 के होली का तोहफा।
जी हाँ इस होली दोनों एक साथ बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल और होगा दोनों के बीच 2020 का सबसे बड़ा टक्कर। जहाँ पवन सिंह की फिल्म ‘ पवन पुत्र ‘ कराएगा लोगो को एंटरटेन तो वही दूसरी ओर निरहुआ की फिल्म ‘रोमिओ राजा’ सिखाएगा लोगो को रोमांस करना। जी हाँ हम आपको बता दे की दोनों ही फिल्मे एक साथ बिहार के बॉक्स ऑफिस पर देगी दस्तक और होगा दोनों सितारों के टक्कर। वैसे तो निरहुआ की फिल्म रोमियो राजा मुंबई के बॉक्स ऑफिस पर आज ही दस्तक दे चुकी है और लोग काफी तारीफ करते नजर आ रहे। मुंबई में इस फिल्म को हॉउसफुल ओपनिंग मिली है और पूरी तरह से छा गया है। लेकिन निरहुआ के इस फिल्म को बिहार में 10 मार्च को रिलीज़ किया जायेगा और उसी दिन पवन सिंह की फिल्म पवन पुत्र भी 10 मार्च को ही पुरे इंडिया में रिलीज़ होगी। अब देखना ये है की बिहार के लोग किस फिल्म को अपना ज्यादा प्यार देते है।
आपको बता दे की दर्शक दोनों ही फिल्मो का इंतजार बेसब्री से कर रहे है। और दोनों ही फिल्म धमाल मचाने वाली है। जहा फिल्म पवन पुत्र में पवन सिंह दो एक्टर के बीच फंसे हुए है वही दूसरी और रोमिओ राजा में रोमिओ के लुक में नजर आ रहे है निरहुआ अपने प्यार आम्रपाली दुबे के लिए। दोनों ही फिल्मे एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरी हुयी फिल्म है।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/2VTkkHV
0 comments: