बिहार का गमछा के साथ पुराना नाता रहा है। अक्सर भोजपुरी फिल्मों में हीरो को गमछा के साथ देखा गया है, लेकिन अब उस गमछे का पावर लेकर सिंगर – एक्टर गुंजन सिंह जल्द नजर आयेंगे। वो भी अपनी आने वाली फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ में, जिसका भव्य मुहूर्त बिहार की राजधानी पटना में धूमधाम से संपन्न हो गया। यह फिल्म एक्शन और रोमांस से लबरेज होगा। फिल्म में बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक गमछा मुख्य आकर्षण होगा।
फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ के निर्देशक आर्यन डीडीके और अशोक सम्राट होंगे। फिल्म में गुंजन सिंह के अपोजिट लीड फीमेल किरदार में तनुश्री नजर आयेंगी। जबकि त्याग राज शेखावत, मॉडल समीर, गणेशलाल यादव, आनंद मोहन, चंदन, गगन राज और नेहा कुमारी भी फिल्म में नजर आयेंगी। फिल्म के निर्माता अशोक कुमार और जिया डीडीके हैं, जबकि पीआरओ रंजन सिन्हा – सर्वेश कश्यप। डीओपी पंकज सोनी और पवन यादव होंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
इसको लेकर फिल्म के निर्माता अशोक कुमार ने बताया कि फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ एक कमर्सियल फिल्म है, जिसमें दर्शकों को मनोरंजन का फुल पैकेज मिलने वाला है। फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारी चल रही है। हम जल्द ही फिल्म को शूट करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म सामाजिक और पारिवारिक परिवेश को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इसमें गाने और संवाद दर्शकों को खूब पसंद आयेंगे। एक्शन का लेवल भी अप रहेगा। उम्मीद है गुंजन सिंह और तनुश्री की जोड़ी दर्शकों को पसंद आयेगी। साथ ही हमारी फिल्म भी दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहेगी।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/2vLbQI9
0 comments: