भोजपुरी सिनेमा जगत हर एक सुपर स्टार अपनी अलग अलग पहचान बना चुके है। जो किसी पहचान के मोहताज नहीं है और न ही किसी के सामने उनकी पहचान करवाने की जरुरत पड़ती है। हर को अपनी अपनी स्टारडम से लोगो के दिलो में बस चुके है। कोई अपनी गायकी में पहचान बना रखे है तो कोई अपनी दमदार एक्शन तो कोई दोनों ही काबिलियत से पुरे देश विदेश में छा गए है। हर जगह इनके फैंस नजर आते है और हर कोई इन एक्टर एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आते है। कोई इनके गाने का दीवाना है तो कोई इनके दमदार एक्शन का तो कोई इनके स्टाइल के दीवाने है तो कोई इनके चेहरे के। हर कोई किसी न किसी का दीवाना है।
लेकिन आज हम जिनकी बात करने जा रहे है वो भी भोजपुरी जगत के जाने माने महान एक्टर और सिंगर है जिनके गाने को हर कोई तहे दिल से पसंद करते है और उन्हें अपना ढेरो प्यार दे रहे है। ये आज के ऐसे नायक व् गायक है जिन्होंने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे न जाने कितने एक्टर को पीछे छोड़ चुके है या यु कहे तो इन्हे टक्कर दे चुके है। जिनके गाने आज तक सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बना चुकी है एक ऐसा रिकॉर्ड जिसे आज तक बड़े बड़े सुपर स्टार भी नहीं क्रॉस कर पाए है।
जी हाँ तो आपको ज्यादा सस्पेंस में न रखते हुए बता दे की भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर अवधेश प्रेमी यादव ने भोजपुरी के सभी सुपरस्टार को पीछे छोड़ चुके है या ये कह सकते है की उनलोगो के सामने एक चुनौती रख दिए है। हम जिसके बारे में बात कर रहे है वो है अवधेश प्रेमी यादव का एक सांग जिसका व्यूज करोड़ो क्रॉस कर चुकी है और लगातार इस गाने की व्यूज बढाती ही जा रही है थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अवधेश प्रेमी के जिस गाने ने इतने व्यूज बना चुके है उसके बोल है ”तोहर दुनो इंडिकेटर” जी हाँ इस गाने को रिलीज़ किये हुए महज 8 महीने हुए है और अब तक इसे 19 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है जो की अब तक किसी गाने को नहीं मिल पाया है वो भी इतने काम समय में।
आपको बता दे की अवधेश प्रेमी के इस गाने को 20 अगस्त 2018 को RCM Music के Youtube Channel पर Release किया गया था और आज यानि 29 अप्रैल 2019 में इस गाने की व्यूज 19 करोड़ 47 लाख 32 हजार 754 क्रॉस कर चुकी है। इस गाने को लोगो ने बहुत पसंद किया है और आज भी दर्शक इसे अपना ढेरो प्यार दे रहे है। इनके इसी प्यार की वजह से इस गाने की व्यूज आसमान को छू रही है। गाने की लोप्रियता को देखकर ऐसा लगता है की महज कुछ ही दिनों में इसके व्यूज 20 करोड़ क्रॉस कर देगी। इस गाने के व्यूज को देखकर खेसारी लाल यादव पवन सिंह रितेश पांडेय जैसे महान एक्टर और सिंगर भी अपने दांत तले उंगली चबा रहे है। अब तक इनके गाने को भी इतनी लोकप्रियता नहीं मिली थी जितनी अवधेश प्रेमी के इस गाने को मिली है।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/3f1bEGr
0 comments: