मॉर्निंगस्टार रिकॉर्ड्स, सभी स्वतंत्र कलाकारों के लिए भारत का आगामी संगीत लेबल जल्द ही पूरे भारत में संगीत कलाकारों के लिए ढे र सारे अवसरों के साथ लॉन्च किया जाएगा। साहिल गुप्ता उर्फ साहिल अंबरसरिया द्वारा स्थाहित लेबल को संगीत उद्योग में आगामी प्रतिभाओं को सशक्त बनाने की दृष्टि से तैयार किया गया है। शेमारू, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वायाकॉम 18 जैसे अन्य ब्रांडों के साथ मनोरंजन उद्योग में दशकों के अनुभव के बाद, साहिल ने मॉर्निंगस्टार रिकॉर्ड्स के साथ एक नई यात्रा शुरू की है।
ब्रांड अगले 4 महीने में 100 से अधिक संगीत वीडियो लॉन्च करने जा रहा है, जो इसे क्षेत्रीय कला और राष्ट्र के संगीत पर ध्यान केंद्रित करने वाले लेबल के रूप में स्थापित करेगा। मॉर्निंगस्टार भोजपुरी संगीत उद्योग के अगले स्तर तक ले जाने के लिए सभी कलाकारों को एक मंच प्रदान करे गा और साथ ही उनकी संगीत वीडियो का निर्माण कर प्रचारित भी करेगा। मॉर्निंगस्टार रिकॉर्ड्स, भोजपुरी संगीत और फिल्म उद्योग से कुछ प्रसिद्ध नामों के साथ काम करेगा ताकि भोजपुरी संगीत के बारे में चर्चा हो सके।
मॉर्निंगस्टार रिकॉर्ड्स के सीईओ, साहिब अंबरसरिया ने लेबल के लॉन्च पर बात करते हुए कहा, “मैं सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हूं और तथ्य यह है कि कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पा रहा है, संसाधनों, संपर्कों या धन की कमी के कारण। मेरा मानना है कि प्रतिभाओं को कोई अड़चन नहीं होनी चाहिए और इसलिए मॉर्निंगस्टार रिकॉर्ड्स की नींव रखी गई है। यह उन लोगों के लिए मार्गदर्शक बनेगा जिनके पास प्रतिभा है लेकिन संसाधनों की कमी है। हम भोजपुरी संगीत उद्योग के साथ शुरू करते हुए, आगे हरियाणवी और पंजाबी संगीत उद्योग में आगे बढ़ेंगे; छिपी प्रतिभाओं को खोजेंगे और उनके विकास के उत्प्रेरक बनेंगे।”
भोजपुरी संगीत के साथ मॉर्निंगस्टार रिकॉर्ड्स की यात्रा शुरू करने के पीछे कारण जोड़ते हुए, साहिल ने आगे कहा, “भोजपुरी एक बहुत ही प्यारी भाषा है और भारत के कई राज्यों और दुनियाभर के कई देशों जैसे मॉरीशस, नेपाल, म्यांमार, फिजी, दुबई, अबू धाबी, मलेशिया आदि में बोली जाती है। हमारा उद्देश्य इस भाषा को क्षेत्रीय स्तर से न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का है। हम चाहते हैं कि हमारे कलाकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाएं। हम उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए नई और मौजूदा प्रतिभाओं में निवेश करने के लिए यहां हैं।”
ब्रांड ने भोजपुरी नंबरों के लिए संगीत वीडियो की शूटिंग शुरू कर दी है और जल्द ही नई प्रतिभाओं के लिए अपनी खोज शुरू करेगा। ब्रांड के लिए भविष्य पर बात करते हुए, साहिल ने आगे कहा कि भोजपुरी उद्योग में अपनी पहचान बनाने के बाद, यह ब्रांड अन्य क्षेत्रीय संगीत उद्योगों की ओर आगे बढ़ेगा।
देश में एक महामारी की मार के साथ, संगीत उद्योग के संदर्भ में सबसे खराब प्रभाव स्वतंत्र कलाकारों पर पड़ा है, जो बड़े पैमाने पर मंची कार्यक्रमों और लाइव शो के माध्यम से कमाते थे। इसलिए, मॉर्निंगस्टार रिकॉर्ड्स सभी कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सफलता की ओर अपनी यात्रा को पुनर्जीवित करने का मौका प्रदान करेगा। ब्रांड निकट भविष्य में ऑनलाइन टैलेंट हंट इवेंट आयोजित करने की योजना भी बनाएगा। मॉर्निंगस्टार की शुरुआत देशभर के सभी स्वतंत्र संगीतकारों, गायकों, संगीत रचनाकारों, गीतकारों, कलाकारों के बीच आशा की
The post लॉन्च होने वाला म्यूजिक लेबल जिसमे भारत के सभी स्वतंत्र कलाकारों को मिलेगा मौका,मॉर्निंगस्टार रिकॉर्ड first appeared on Bhojpuri XP.
from Bhojpuri XP https://ift.tt/2TAiDgf
0 comments: