संघर्ष 29 जून से सिनेमघरो में होगा भव्य प्रदर्शन

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव अभिनीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. एवं वर्ल्डवाइड चैनल कृत भोजपुरी फिल्म संघर्ष का भव्य प्रदर्शन 29 जून से किया जाने वाला है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के संघर्ष के बहुत से तथ्यों को बड़े ही मार्मिक ढंग से फिल्माया गया है।
सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा लॉन्च किया गया फिल्म संघर्ष का दूसरा पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें वर वधु के रूप में नायक नायिका को दिखाया गया है। खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी दूल्हे – दुल्हन के लिबास में बहुत आकर्षक लग रहे हैं। एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर यह फिल्म बेटियों के महत्व के बारे में समाज के हर वर्ग को एक अच्छा मैसेज देने का काम करेगी। इस फिल्म के जरिये ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म संघर्ष की शूटिंग झारखंड के रांची, रामगढ़, खूंटी सहित कई रमणीय स्थलों एवं खूबसूरत वादियों में की गई है। फिल्म में खेसारीलाल यादव एक नये अवतार में अवतरित होंगे। एक बार फिर उनके साथ ड्रीमगर्ल काजल राघवानी और बबली गर्ल ऋतू सिंह की कमेस्ट्री दर्शकों को खूब आनंदित करेगी। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं तथा सह निर्माता हेमंत गुप्ता हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कुशल निर्देशक पराग पाटिल। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, पवन पांडेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार धनंजय मिश्रा व मधुकर आनंद ने। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य रिक्की गुप्ता, महेश आचार्य, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी, मार्केटिंग दिलशाद शाह, संकलन गुर्जंट सिंह का है। मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, दीपक सिन्हा, महेश आचार्य, संजय महानंद, सुधा झा, निशा झा आदि हैं।

from Bhojpuri XP https://ift.tt/2FP0mlU
संघर्ष 29 जून से सिनेमघरो में होगा भव्य प्रदर्शन https://ift.tt/2HzQT3z https://ift.tt/2jw8fE7

Previous Post
Next Post

0 comments: