गुंजन सिंह के मधुर स्वर की गूंज देवघर में गूंजा

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title गुंजन सिंह के मधुर स्वर की गूंज देवघर में गूंजा. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- गुंजन सिंह के मधुर स्वर की गूंज देवघर में गूंजा

अपनी मधुर स्वर से श्रोताओं को मगन कर देने वाले लोकप्रिय गायक व नायक गुंजन सिंह ने हाल ही में बाबा भोलेनाथ की पावन नगरी देवघर में अपनी मधुर गायन शैली से शमां बांध दिये। सावन के पावन महीना में बाबाधाम में शिवभक्त कांवरियों का सैलाब जलाभिषेक करने हेतु देखते ही बनता है। पूरे एक महीने तक देवघर बाबा बैजनाथ धाम में कांवरियों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भोलेबाबा का आशीर्वाद लेने और अपनी हाजिरी देने के लिए गुंजन सिंह देवघर पहुंचे और अपनी चिरपरिचित गायन शैली में शिव भोले नाथ के कांवर गीत को विशाल मंच पर गाकर सभी श्रद्धालुओं और श्रोताओं का दिल जीत लिये। उल्लेखनीय है कि शिव भक्तों और संगीतप्रेमियों के लिए गुंजन सिंह ने कई कांवर गीत के अलबम गाये हैं।

जिनमें वेव म्यूजिक कम्पनी से जलवा चढ़ालीं, जीजा देवघर घुमा दीं, टीएफ (टीम फिल्म) म्यूजिक कम्पनी से बाबा डमरूवाले, टेम्पू से देवघर घुमा दी राजाजी, आदिशक्ति फिल्म प्रा. लि. म्यूजिक कंपनी से बाबा मैट्रिक पास क दीहें, वेद एंटरटेनमेंट से गुंजन आईल बा देवघर आदि कई कांवर गीत के अल्बम रिलीज किया गया है। सभी कांवर गीत एक से बढ़कर बने हैं, जिसे गुंजन सिंह के मधुर स्वर से बहुत ही प्यारा और कर्णप्रिय लगता है। संगीतप्रेमियों और अपने चाहने वालों के लिए उन्होंने अपने हर कांवर गीत में गीत संगीत में मधुरता का विशेष महत्त्व दिया है। कांवर गीत की अपार सफलता पर गुंजन सिंह कहते हैं कि यह सब भोले बाबा की कृपा है और सभी दर्शक और श्रोता गण के प्यार, आशीर्वाद से ही संभव है। शिव भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे यही कामना करता हूं।


उल्लेखनीय है कि गायक से नायक बने गुंजन सिंह की अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म उड़ान बिहार, झारखंड में प्रदर्शित की गई थी, अन्य राज्यों में जल्दी ही रिलीज की जायेगी। उनकी शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली भोजपुरी फिल्में नसीब, खुद्दार, बलमा रंगबाज़, 9 एमएम पिस्टल आदि हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2Pev3XA
Previous Post
Next Post

0 comments: