संघर्ष का जलवा पांचवें सप्ताह में भी जारी

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title संघर्ष का जलवा पांचवें सप्ताह में भी जारी. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- संघर्ष का जलवा पांचवें सप्ताह में भी जारी

भोजपुरी समाज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश देते हुए जागरूकता का संचार कर सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष पांचवें सप्ताह में भी दबदबा कायम करते हुए सुपरहिट का पताका फहरा रही है। इतना ही नहीं पांचवें हप्ते में चौथे सप्ताह की अपेक्षा सिनेमाहाल भी बढ़े हैं। कई सिनेमाघरों में दुबारा फिल्म को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभी भी दर्शकों में जोश बरकार है और पूरे परिवार के साथ लोग दुबारा संघर्ष देखने जा रहे हैं

भोजपुरी फिल्मों के प्रति सोच में परिवर्तन लेकर इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि मर्मस्पर्शी, सामाजिक, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्माण सही मायने में किया जाय तो दर्शक संघर्ष जैसी फिल्म को सर आँखों पर बैठाते भी हैं और सुपरहिट भी बनाते हैं। यही कारण है कि फ़िल्म संघर्ष को पूरे भारत में काफी सराहना मिल रही है, यहां तक की गैर भोजपुरी भाषी लोग भी इस फ़िल्म की सराहना करते हुए मिल रहे हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर और गानों को सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है।

वर्ल्डवाइड चैनल व जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत एवं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. कृत सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के जीवंत अभिनय से सजी का फिल्म संघर्ष संपूर्ण परिवार के साथ देखने लायक मर्मस्पर्शी सिनेमा का निर्माण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म संघर्ष के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह निर्माता हेमंत गुप्ता तथा कार्यकारी निर्माता मुन्ना हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कुशल निर्देशक पराग पाटिल। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, दीपक सिन्हा, सुमन झा, यादवेंद्र यादव आदि हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2pA5C7h
Previous Post
Next Post

0 comments: