बॉलीवुड के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सन 1978 में फिल्म डॉन में बनारसी पान के गुणों की चर्चा की थी खईके पान बनारस वाला गीत में और अब 40 साल के बाद बनारस के उसी पान के ऊपर गीत गा रही हैं प्रियंका सिंह। जी हाँ, भोजपुरी सिने जगत में अपनी मधुर गायन शैली से एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में हिट गीत गाकर मिसाल कायम करने वाली प्रियंका सिंह समय समय पर म्यूजिकल अल्बम में भी अपने सुरों का जादू बिखेरती रहती हैं। इसी क्रम में वे एक बार फिर बनारसी पान का बखान कर रही हैं अपने नये म्यूजिकल अल्बम के गाने में। सुप्रसिद्ध वेव म्यूजिक कंपनी से #कल #20सितंबर को #सुबह रिलीज हो रहे गीत बनारसी पान के गीतकार यादव राज तथा संगीतकार आशीष वर्मा हैं। गीत को मधुर स्वर दिया है प्रियंका सिंह और उनके सगे भाई राणा प्रताप सिंह बंटी ने, जो बीएचयू के मेधावी छात्र हैं। राणा प्रताप को बचपन से ही गायिकी का शौक है। इस गीत में उन्होंने भी अपनी स्वर का जलवा बिखेरा है।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/2MPjns7
0 comments: