निरहुआ चलल लंदन’ का सुपरहिट दूसरा सप्ताह, दर्शकों में उत्साह बरकार

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title निरहुआ चलल लंदन’ का सुपरहिट दूसरा सप्ताह, दर्शकों में उत्साह बरकार. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- निरहुआ चलल लंदन’ का सुपरहिट दूसरा सप्ताह, दर्शकों में उत्साह बरकार

जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरिया माटी की खुश्बू के साथ लंदन की सैर कराने वाली भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन’ को देखने वाले दर्शकों का उत्साह दूसरे सप्ताह में भी सिनेमाघरों में दिख रहा है। दूसरे हप्ते में भी दर्शक भारी तादाद में फ़िल्म देख रहे हैं। साफ सुथरी, सम्पूर्ण पारिवारिक व हर वर्ग के दर्शकों के लिए निर्मित किबगै इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे का लंदन में देसी फील मुख्य आकर्षण बना हुआ है। उनकी लकी जोड़ी का लाजवाब अभिनय खूब आनंदित कर रही है। उनके फैंस काफी खुश हैं और फिल्म देखकर भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं और फिल्म देखकर पैसा वसूल होने की अपनी ख़ुशी भी जाहिर करते हैं। इससे यह साबित होता है कि अच्छी फिल्म को दर्शक सौ प्रतिशत भरपूर प्यार आशीर्वाद देते हैं।

उल्लेखनीय है कि 15 फ़रवरी से बिहार, झारखण्ड, मुंबई, गुजरात और नेपाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ देखने आई दर्शकों में महिलाओं की संख्‍या अधिक दिखी। यह फिल्म भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय करते हुए धमाल मचा रही है। यानि एक बार फिर दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे आधी आबादी को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब रहीं। फिल्‍म को मिल रहे अच्छे रिस्‍पांस से निर्माता सोनू खत्री बेहद खुश नजर आये। उन्‍होंने कहा कि ‘निरहुआ चलल लंदन’ लोगों को पसंद आयी, ये हमारे लिए खुशी की बात है। निर्देशक चंद्रा पंत ने कहा कि हमारी फिल्‍म आने वाले दिनों में और भी अच्‍छा करेगी। हमने ये शूटिंग के दौरान भी कहा था। वहीं, दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने फैंस को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि यह फिल्‍म वे जरूर देखें बहुत मजा आयेगा। ‘निरहुआ चलल लंदन’ को इंटरटेमेंट का विशेष पैकेज है, जो किसी बॉलीवुड फिल्‍मों से कम नहीं है। आम्रपाली दूबे ने कहा कि फिल्‍म काफी साफ सुथरी और मनोरंजक है। इसलिए महिलाएं परिवार के साथ फिल्‍म देखने में कंफर्टेबल हैं। यही वजह है कि आज पहले दिन सिनेमाघरों में उनकी संख्‍या अच्‍छी खासी रही।

आपको बता दें कि इंडिया ई कॉमर्स लि. प्रस्तुत और पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ को आज वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्डस और निरहुआ इंटरटेमेंट ने रिलीज किया है। फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा और संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन मनकृष्ण महाराजन व रामेश्वर कारी, नृत्य कबीराज गहतराज, रामजी लमिचने व संजय कोर्वे, मारधाड़ चन्द्रपंत का है। कार्यकारी निर्माता सूरज खड़का, यज्ञ राज घिमिरे हैं। प्रोडक्शन डिजाईनर सनी शाह हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्‍म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री मुख्‍य भूमिका में हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2T2gY57
Previous Post
Next Post

0 comments: