यश कुमार का धमाकेदार कवर सांग ‘ओये राजू प्यार ना करियो’ की धूम

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title यश कुमार का धमाकेदार कवर सांग ‘ओये राजू प्यार ना करियो’ की धूम. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- यश कुमार का धमाकेदार कवर सांग ‘ओये राजू प्यार ना करियो’ की धूम

नैनों की जो बात नैना जाने हैं हिन्दी कवर सांग की अपार सफलता के बाद भोजपुरी सिनेस्टार नायक व गायक यश कुमार ने अपने अंदाज़ में दूसरा कवर सांग ‘ओये राजू प्यार ना करियो’ गाया है। यह सांग काफी धूम मचा रहा है, गाने का वीडियो भी काफी उम्दा पैमाने पर फिल्मांकन किया गया है, जोकि बेहद लुभावना है। यश कुमार की गायकी की बात करें तो वे भोजपुरी सिने जगत के इकलौते ऐसे सिंगर ऐक्टर हैं, जिनकी आवाज़ बॉलीवुड सिंगर की कैटगरी में परफेक्ट मेल खाती है। उनके आवाज में गाया हुआ पहला कवर सांग ‘नैनों की जो बात नैना जाने हैं’ को भी काफी पसंद किया गया था और उनके गायन शैली की काफी तारीफ की गई थी। यह दूसरा कवर सांग ‘ओये राजू प्यार ना करियो’ भी बहुत कर्णप्रिय है। यह दोनों कवर सांग यश कुमार के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल यश कुमार एंटरटेनमेंट से रिलीज किया गया है। कवर सांग ‘ओये राजू प्यार ना करियो’ के वीडियो में यश कुमार का निराला अंदाज़ बहुत अच्छा लगता है। साथ ही उधारी बाबू और प्रीति सिंह ने काबिले तारीफ परफॉर्मेंस किया है।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में यश कुमार इकलौते फिल्म स्टार हैं, जो एक्टर से सिंगर बनकर नई परंपरा का आगाज़ किये है। हिट गाने गाकर कम समय में ही यश कुमार ने नायक से गायक बनकर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सुर्ख़ियों में हैं। यह संभव हुआ है उनकी मेहनत, लगन और कुछ नया करते रहने की जूनून से। उन्होंने अपनी गायकी की शुरुआत अपनी लाडली बेटी अदिति के पहले जन्मदिन पर अपनी बेटी के लिए गीतकार गाकर किया था। गाने की पॉपुलरटी की वजह से एक के बाद एक गाना गाते हुए आज सफल गायक के रूप में वे स्थापित हो गए हैं। उनके फैंस को अब उनकी फिल्मों के साथ – साथ उनके गानों का भी बेसब्री से इंतज़ार रहता है।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2SHaiEN
Previous Post
Next Post

0 comments: