किसमिस भाभी गुंजन पंत पहुंची खेसारी लाल यादव की बर्थडे पार्टी पर मचाया धमाल

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title किसमिस भाभी गुंजन पंत पहुंची खेसारी लाल यादव की बर्थडे पार्टी पर मचाया धमाल. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- किसमिस भाभी गुंजन पंत पहुंची खेसारी लाल यादव की बर्थडे पार्टी पर मचाया धमाल

यूँ तो भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बर्थ डे पार्टी में फिल्मी सितारों का तांता लगा रहा, लेकिन इस दौरान किसमिस भाभी भी खेसारीलाल यादव को बधाई देने इस पार्टी में पहुंची और सबका दिल जीत लिया। ये किसमिस भाभी कोई और नहीं, अपनी गुंजन पंत ही हैं। गुंजन जल्द ही बिग गंगा के शो बगल वाली जान मारेली में नज़र आने वाली हैं। यह शो चर्चित हिंदी हास्य सीरियल भाभी जी घर पर हैं के कांसेप्ट पर आधारित है, जिसमें गुंजन किसमिस भाभी के किरदार में नज़र आएंगी। यही वजह है कि जब वे खेसारीलाल यादव की बर्थडे पार्टी में पहुंची तो कुछ लोगों ने किसमिस भाभी कह कर भी बुलाया।

वहीं, गुंजन पंत ने खेसारीलाल यादव से मिलकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि खेसारीलाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार हैं। साथ ही वे भोजपुरी के नए कलाकारों के लिए इंसप्रेसन भी हैं, जो फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वे इंसान भी बेहद अच्छे हैं। आज उनका जन्मदिन है। उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वे अपने करियर में और आगे बढे। साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाते रहें ।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2Y0WU21
Previous Post
Next Post

0 comments: