निरहुआ चलल लंदन चौथे दिन आनंद मंदिर में जबरदस्त कमाई

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title निरहुआ चलल लंदन चौथे दिन आनंद मंदिर में जबरदस्त कमाई. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- निरहुआ चलल लंदन चौथे दिन आनंद मंदिर में जबरदस्त कमाई

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित आनंद मंदिर में बीते शुक्रवार से जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म निरहुआ चलल लंदन ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराते हुए चौथे दिन भी हाईएस्ट कलेक्शन किया है। फिल्म देखने आने वाले दर्शकों का हुजूम देखते ही बनता है। प्रदर्शन के चौथे दिन भी अपनी कामयाबी का झंडा ऊंचा रखते हुए नेट रुपया 54,385 का बिज़नेस किया और चार दिन का टोटल बिज़नेस नेट रुपया 2,29,679 का हुआ है। यह रिपोर्ट आनंद मंदिर सिनेमाहाल के ओनर अलोक दूबे ने दी है। यह रिपोर्ट उन्होंने सिनेमाहाल के फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया है। फिल्म निरहुआ चलल लंदन के रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन होने से वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने दावा किया है कि पूरे सप्ताह भर में और भी ज्यादा कलेक्शन होने की संभावना है। जिसकी सूचना व 7 मार्च को रात्रि 10.30 बजे देने की बात कही है।

गौरतलब है कि लंदन की खूबसूरत वादियों को देसी फील कराती व दर्शकों को लुभा रही यह फिल्म जहां भी प्रदर्शित की गई है, दर्शकों ने भारी तादाद में देखा है और दिल खोलकर दर्शकों ने फिल्म की प्रशंसा की है। साफ सुथरी, सम्पूर्ण पारिवारिक व हर वर्ग के दर्शकों के लिए निर्मित की गई इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे का लंदन में देसी फील मुख्य आकर्षण बना हुआ है। उनकी लकी जोड़ी का लाजवाब अभिनय खूब आनंदित कर रही है। उनके फैंस काफी खुश हैं और फिल्म देखकर भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं और फिल्म देखकर पैसा वसूल होने की अपनी ख़ुशी भी जाहिर करते हैं।

उल्लेखनीय है कि इंडिया ई कॉमर्स लि. प्रस्तुत और पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ को आज वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्डस और निरहुआ इंटरटेमेंट ने रिलीज किया है। फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा और संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन मनकृष्ण महाराजन व रामेश्वर कारी, नृत्य कबीराज गहतराज, रामजी लमिचने व संजय कोर्वे, मारधाड़ चन्द्रपंत का है। कार्यकारी निर्माता सूरज खड़का, यज्ञ राज घिमिरे हैं। प्रोडक्शन डिजाईनर सनी शाह हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्‍म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री मुख्‍य भूमिका में हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2H3Kotw
Previous Post
Next Post

0 comments: