क्रेक फाईटर से डेब्यू कर रहे हैं सिंगर अभिषेक पांडे

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title क्रेक फाईटर से डेब्यू कर रहे हैं सिंगर अभिषेक पांडे. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- क्रेक फाईटर से डेब्यू कर रहे हैं सिंगर अभिषेक पांडे

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में सिंगर से एक्टर बने अभिषेक पांडे (गोलू) गायकी के सिरमौर व एंग्रीयंगमैन पवन सिंह स्टारर होली पर रिलीज हो रही भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर से रुपहले परदे पर धमाकेदार डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वे बहुत ही शानदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब तक गायक अभिषेक पांडे (गोलू) ने बहुत से हिट गाने गाकर संगीतप्रेमियों का मन मोहा है और अपने गायन शैली से श्रोताओं के दिल में मुकम्मल स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। समय समय पर उनका गाया हुआ माता का जगराता, शिव भजन, सावन में कांवर गीत, नवरात्रि में देवी गीत, फागुन में होली गीत, चैत्र मास में चैता तथा लोकगीत श्रोताओं को खूब पसंद आता है। गायकी में लोकप्रियता हासिल कर अपने फैंस व चाहने वालों का दिल जीतने के साथ साथ अपने अभिनय से भी दर्शकों का मन बहलायेंगे और अपनी अभिनय कला का जौहर दिखाने वाले हैं। भोजपुरी सिने जगत के गायकी के सिरमौर व एंग्रीयंगमैन पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इन्तजार है। पवन सिंह के साथ अभिषेक पांडे ने बेहद शानदार अभिनय किया है, जो दर्शकों काफी पसंद आने वाला है। इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग एवं सरप्राइज पैक्ड है। फिल्म का कुशल निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा एक्सप्रीमेन्ट किया है, जोकि दर्शकों काफी रोमांचक करने वाला होगा। फिल्म की शूटिंग बेहतरीन तकनिकी के साथ की गई है।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर का निर्माण उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित किया गया है। फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंहजी के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2u4Lf4w

Related Posts

0 comments: