हरफनमौला अभिनेता विमल पांडेय की भोजपुरी फिल्म अजब देवरा के गजब भौजाई का मुहूर्त धूमधाम से दिल्ली में संपन्न किया गया। केंद्रीय भूमिका में विमल पांडेय काफी अलग और आकर्षक दिखने वाले हैं। उनका किरदार काफी हटकर है। इस फिल्म के जरिये वे दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं। फ़िल्म की शूटिंग 20 मई से दिल्ली के रमणीय स्थलों पर की जाएगी। फ़िल्म के मुहूर्त के समय बहुत से गणमान्य जन उपस्थित हुए और सभी ने फिल्म की पूरी टीम को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। शुभम जिंदल फ़िल्म के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता अशोक जिंदल हैं, निर्देशक राकेश तुली हैं। फ़िल्म के लेखक व गीतकार अखिलेश पांडेय हैं। संगीतकार वीरेंद्र पॉल हैं। छायांकन विष्णु झा, संकलन अश्विन मौर्या का है। मुख्य भूमिका में विमल पांडेय के साथ नीरज, प्रिया, रंजन सक्सेना, गुड्डू सिंह, नीलू सिंह आदि हैं। विमल पाण्डेय ने वहाँ उपस्थित मीडिया से बताया कि यह मेरे लिए परम् सौभाग्य का विषय है। चूँकि यहाँ अचानक ऐसे मिलने वाले इस उपहार के बारे में मैंने सोचा भी नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि मैं अब इसके बाद अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाऊँगा। क्योंकि इतने बड़े जिंदल ग्रुप ने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास जताया है, तो मैं सभी से वादा करता हूँ कि पूरे तन मन से फ़िल्म के निर्माण से लेकर रिलीज करने तक भरपूर सहयोग दूँगा।
उल्लेखनीय है कि विमल पांडेय की बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म दिलवर जल्द ही रिलीज होने वाली है। सुपरस्टार अरविन्द अकेला और विमल पांडेय की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। इसके अलावा मैं हूँ मजनूँ तेरा, दिल दिया है जान भी देंगे उनकी वाली फिल्में हैं।
from Bhojpuri XP http://bit.ly/2GBcgn8
0 comments: