निरहुआ ने अखिलेश यादव को आजमगढ़ से चुनाव ना लड़ने दी नसीहत

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title निरहुआ ने अखिलेश यादव को आजमगढ़ से चुनाव ना लड़ने दी नसीहत. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- निरहुआ ने अखिलेश यादव को आजमगढ़ से चुनाव ना लड़ने दी नसीहत

भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भारतीय जनता पार्टी बीजेपी में शामिल होने के साथ आजमगढ़ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी (एसपी) मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है। आखिरकार निरहुआ को बीजेपी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की 16वीं लिस्ट जारी की जिसमें 6 प्रत्याशियों के नाम हैं, लिस्ट में आजमगढ़ से निरहुआ को मैदान में उतारा गया है। निरहुआ के मुकाबले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से होगा।

भारतीय जनता पार्टी ने 16वीं लिस्ट में जिन 6 लोगों के नाम दिए हैं उनमें निरहुआ के अलावा मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से मनोज कोटक, उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से चंद्र सेन जादूं, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्या, राय बरेली से दिनेश प्रताप सिंह और मछलीशहर से वी पी सरोज को टिकट दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेशलाल यादव को राजनीतिक रंजिश के चलते जान का खतरा होने की रिपोर्ट खुफिया विभाग ने जिला प्रशासन को दी थी। भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत से राजनीति में दिनेशलाल यादव के उतरने के साथ राजनीतिक कारणों से जान पर खतरा देखते हुए शासन ने वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। आजमगढ़ एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ को यह सुरक्षा मुहैया कराई गई है।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2Utkq8L
Previous Post
Next Post

0 comments: