कशिश फिल्म्स वर्ल्ड एवं विराट फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म सनम तेरी दीवानगी की कसम की शूटिंग भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश के बलिया में शुरू कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग बड़े जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्ल्म संजीव सिंह और प्राची केंद्रीय भूमिका में अपने अभिनय और अदा का जलवा बिखेरने वाले हैं। उनकी अदाकारी दर्शकों को रोमांच से भर देगा। यह फिल्म शैलेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में भव्य पैमाने पर बनाई जा रही है। इस फिल्म में गाँव, खेत-खलिहान, खेती-किसानी को नेचुरल दिखाने के लिए ही बलिया में शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म में वह सब फिल्मांकन किया जा रहा है, जो हर वर्ग के भोजपुरिया दर्शक एक साथ बैठकर देखना चाहते हैं। फिल्म सनम तेरी दीवानगी की कसम के निर्माता संजीव सिंह व रमाकांत सिंह हैं। निर्देशक शैलेन्द्र कुमार हैं। सहायक निर्देशक जीतेन्द्र यादव, गणेश ठाकुर हैं। छायांकन रंजीत कुमार कर रहे हैं। मुख्य कलाकार संजीव सिंह, प्राची कुन्दन, शिवा चौहान, रवि पटेल, सृष्टि भंडारी, प्रेम दूबे, रंजीत कुमार, संगीता राय, नेहा, काजल राज, राजेश सिंह, पवन राय, अशोक राज आदि हैं।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/2FLVn7G
0 comments: