कल्लू का नया गाना, निरहु भईया को जिताना है

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title कल्लू का नया गाना, निरहु भईया को जिताना है. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- कल्लू का नया गाना, निरहु भईया को जिताना है

करोड़ो दिलों की धड़कन युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू में भाजपा प्रत्याशी जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के सपोर्ट में निरहु भईया को जिताना है जन जागृत गीत गाया है। अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने मधुर गायन शैली में गीत गाकर निरहुआ का साथ दिया है। उन्होंने दिनेशलाल यादव निरहुआ को भारी मतों से विजयी बनाने और नरेंद्र मोदी जी को फिर से भारत देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है। इतना ही नहीं कल्लू ने निरहुआ के सपोर्ट में आजमगढ़ जाकर चुनाव प्रचार करने की बात कही है। यह गीत काफी पसंद किया जा रहा है।

बात की जाये दिनेशलाल यादव निरहुआ की तो वे पंद्रह साल से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सेवा करते आये हैं, अब वे देश सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में उतर गये हैं। भाजपा प्रत्याशी के रूप में दिनेशलाल यादव निरहुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके जन संपर्क एवं सभा में भारी तादाद में लोगों का समर्थन मिल रहा है। उनका समर्थन में पूरी फिल्म इंडस्ट्री कर रही है। ऐसे में अरविन्द अकेला कल्लू भी निरहुआ का बढ़ चढ़कर साथ दे रहे हैं। जन जागृत गीत निरहु भईया को जिताना है के गीत लिखा है श्याम देहाती ने और संगीत दिया है आशीष वर्मा ने। रिकॉर्डिंग – मिक्सिंग एस आर म्यूजिक लैब (मुंबई), वीडियो निर्देशक लवकेश विश्वकर्मा ने किया है। परिकल्पना अरबिन्द मिश्रा, आशीर्वाद राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान पांडेय, सुजीत मीडिया (आरा) का है।  गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू इन दिनों मुंबई में भोजपुरी फिल्म यारा तेरी यारी और छलिया की डबिंग में व्यस्त हैं। हाल ही उन्होंने भोजपुरी फिल्म प्रयागराज और प्रतिबन्ध की शूटिंग पूरी की है। भोजपुरी फिल्म दिलवर और राज तिलक जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दोनों फिल्मों का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है।



from Bhojpuri XP http://bit.ly/2W6GTGi
Previous Post
Next Post

0 comments: