यू ट्यूब किंग बने समर सिंह ने 25 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title यू ट्यूब किंग बने समर सिंह ने 25 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- यू ट्यूब किंग बने समर सिंह ने 25 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया

भोजपुरिया संगीतप्रेमियों के बीच स्टारडम हासिल कर चुके समर सिंह ने इस साल सबसे बड़ा हिट कांवर गीत से यू ट्यूब किंग बन गये हैं। उनकी मधुर शैली में गाया हुआ कांवर गीत बोलबम के साड़ी चाही… के वीडियो सांग को 25 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। इतना ज्यादा व्यूज मिलने पर समर सिंह के स्टारडम की लोकप्रियता में चार चांद लग गया है।
इस गीत को समर सिंह के स्वर में स्वर मिलाया है गायिका कविता यादव ने। वीडियो में अदायगी किया है समर सिंह और काजल राय ने। निर्देशक सुनील बाबा हैं। गीतकार आलोक यादव के लिखे गीत को संगीत से सजाया है संगीतकार ऑन पार्टी एडीआर आनंद ने। परिकल्पना संदीप राज, डिजीटल विक्की यादव व हैप्पी सिंह का है। मैनेजर अफजल शाह हैं।
उल्लेखनीय है कि सावन के मनभावन महीना में कांवरिया बम व संगीत प्रेमियों के लिए समर सिंह ने भी बहुत से हिट गीत गाकर कई हिट रिकॉर्ड बनाया है। आज की तारीख में उन्होंने सुपरहिट गीत गाने वाले गायक की श्रेणी में मुकम्मल स्थान कायम कर स्टारडम हासिल कर लिया है। समर सिंह ने अपनी लगन, कड़ी मेहनत और कड़े संघर्ष के बदौलत आज जो मुकाम हासिल कर कामयाबी का परचम लहराया है, उसके लिए लोग समर सिंह के कायल हो गये हैं। समर सिंह के गाये हुए कांवर गीत को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इतनी बड़ी सफलता मिलना समर सिंह के लिए बहुत बड़ी ख़ुशी की बात है। इस सफलता के लिए समर सिंह ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया है।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/31AhuHh
Previous Post
Next Post

0 comments: