भाग खेसारी भाग -Khesari Lal Yadav की Most Awaited Upcoming Film Presentation को हो गया है Ready,छठ पूजा पर होगा Release

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title भाग खेसारी भाग -Khesari Lal Yadav की Most Awaited Upcoming Film Presentation को हो गया है Ready,छठ पूजा पर होगा Release. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- भाग खेसारी भाग -Khesari Lal Yadav की Most Awaited Upcoming Film Presentation को हो गया है Ready,छठ पूजा पर होगा Release

भोजपुरिया सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रीतिक्षत फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ का रिलीज डेट अनाउंस कर दिया गया है। फिल्‍म इस साल छठ के अवसर पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्‍म के निर्माता उमाशंकर प्रसाद ने दी। जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर की इस फिल्‍म में लंबे समय बाद खेसारीलाल यादव के साथ उनके पुरानी को एक्‍टर स्‍मृति सिन्‍हा नजर आने वाली हैं, जिस वजह से बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ का बेसब्री से इंताजर किया जा रहा है।

इससे पहले फिल्‍म का ट्रेलर और मोशन पोस्‍टर दर्शकों को खूब पसंद आया है। फिल्‍म के ट्रेलर को अब तक 3,118,861 बार देखा जा चुका है। यह फिल्‍म में भोजपुरी सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए बनाई गई है। यूनिक कथावस्तु पर बनी यह फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। इस फिल्म का नया विषय दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। फ़िल्म को लेकर निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने बताया कि बदलाव कोई नया आदमी ही करता है। फ़िल्म ‘भाग खेसारी भाग’ का निर्माण हमारी एक कोशिश थी, जो छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होगी।

उल्लेखनीय है कि फिल्म भाग खेसारी भाग के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं, उनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। वे अपने प्रोडक्शन हाउस जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर से आगे भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं। फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन मैनेजर राजन पांडेय हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2PhwtmG
Previous Post
Next Post

0 comments: