Bumper Opening के साथ Samar Singh की फिल्म विनाशक ने मचाया धूम

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Bumper Opening के साथ Samar Singh की फिल्म विनाशक ने मचाया धूम. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Bumper Opening के साथ Samar Singh की फिल्म विनाशक ने मचाया धूम

यूट्यूब किंग स्टार समर सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिल रहा है और फिल्म को सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग मिली है। समर सिंह के गायकी के दीवाने संगीतप्रेमी व सिनेप्रेमी अपने नजदीकी सिनेमाघरों में इस फिल्म को बड़े उत्साह के साथ देख रहे हैं। सिनेमाघरों से फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म की काफी प्रशंसा की है और समर सिंह के अभिनय की भी काफी सराहना की है। दर्शकों में अब तक तो समर सिंह के गानों की दीवानगी खूब दिखती रही है और फिल्म देखकर उनके अभिनय के भी कायल हो गए हैं। मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों से मिल रहे अच्छे रिस्पांस से खुश समर सिंह ने अपने सभी फैंस व चाहने वालों का तहेदिल से धन्यवाद दिया और कहा कि फिल्म को इतनी बड़ी ओपेनिंग मिलना मेरे लिए अनमोल तोहफा के समान है।

उल्लेखनीय है कि समर फिल्म एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित की गई फिल्म विनाशक में केंद्रीय भूमिका में गायक से नायक बने समर सिंह और हॉट केक सिनेतारिका अंजना सिंह हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म प्रमोशनल सांग में जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे दर्शकों का मन मोह लिया है। फिल्म की निर्मात्री श्वेता सिंह हैं। निर्देशक मिठाई लाल यादव हैं। लेखक प्यारेलाल यादव कवि हैं। कार्यकारी निर्माता अभिषेक सिंह व अफजल शाह हैं। संगीतकार आजाद सिंह व साजन मिश्रा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि व आजाद सिंह हैं। छायांकन साउथ के जाने माने कैमरा माही शर्ला, नृत्य कानू मुखर्जी, सहायक निर्देशन बबलू खान व मारधाड़ हीरा यादव, संकलन संतोष हरवाडे, कला सकिंदर चौहान का है। फिल्म प्रचारक उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म का प्रचार प्रसार भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर कंपनी मार्स एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में मुख्य भूमिका में समर सिंह और अंजना सिंह के साथ ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय, किरण यादव, अयाज खान, संतोष पहलवान, अनूप अरोरा, छाया सिंह, हीरा यादव, दीप्ती तिवारी, विवेक पाठक बाहुबली, प्रिया वर्मा, सत्या शुक्ला, मनोज लाल यादव आदि हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2NQco5n
Previous Post
Next Post

0 comments: