प्यार तो होना ही था के Set पर Pramod Shastri का Birthdaya किया गया Celebrate

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title प्यार तो होना ही था के Set पर Pramod Shastri का Birthdaya किया गया Celebrate. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- प्यार तो होना ही था के Set पर Pramod Shastri का Birthdaya किया गया Celebrate

भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री का जन्मदिन इस बार काफी खास बन गया। उनके जन्मदिन पर दिन रात बधाई व शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा। लोग बाग फोन कॉल के साथ ही साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प आदि सोशल मीडिया नेटवर्क में बधाई संदेश, फोटो अपलोड कर विश करने सिलसिला दिन रात चलता रहा। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म प्यार तो होना ही था की शूटिंग के सेट पर फिल्म के निर्माता अमित हिंडोचा, हीरो अरविन्द अकेला कल्लू, हिरोइन यामिनी सिंह, कनक यादव सहित प्रमुख कलाकार सुशील सिंह, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, रोहित सिंह मटरू, सुधा झा, पुष्पा वर्मा के साथ-साथ पूरी यूनिट ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर प्रमोद शास्त्री का बर्थडे सेलिब्रेट किया। वह पल उनके लिए काफी यादगार बन गया। उक्त अवसर पर भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक व अध्यक्ष विनोद गुप्ता भी सेट पर पहुंचकर प्रमोद शास्त्री को जन्मदिन की बधाई व ढ़ेरों शुभकामनाएं दी। जन्मदिन की बधाई व शुभकामना देने वाले सभी महानुभाव का आभार व्यक्त करते हुए प्रमोद शास्त्री ने तहेदिल से धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि युवा दिलों की धड़कन युवासुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक भोजपुरी फिल्म प्यार तो होना ही था की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर जोर शोर से की जा रही है। ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म का निर्माण फिल्म निर्माता अमित हिंडोचा भव्य पैमाने पर कर रहे हैं। वे काफी सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं, वे भोजपुरी सिनेमा को स्वस्थ मनोरंजक व संपूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। काफी मझे हुए फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान में रखकर इस फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं। भोजपुरिया दर्शकों के बीच एक बार फिर निर्देशक प्रमोद शास्त्री, नायक अरविन्द अकेला कल्लू की सुरपहिट जोड़ी खूब धमाल मचाने वाली है। फिल्म प्यार तो होना ही था के निर्माता अमित हिंडोचा हैं। निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। लेखक एस के चौहान हैं। संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन जगविंदर सिंह, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव का है। ई.पी. दीपक सिंह, लाइन प्रोड्यूसर आनंद श्रीवास्तव, निर्माण सलाहकार कुमार विशाल वर्मा हैं। मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, कनक यादव, सुशील सिंह, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, रोहित सिंह मटरू, सुधा झा, पुष्पा वर्मा आदि हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/30HVWt6
Previous Post
Next Post

0 comments: