भोजपुरी फिल्म गुंडा के ज़रिये भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण करने वाले अभिनेता विनोद यादव बहुत जल्द भोजपुरी फिल्म में नज़र आएंगे ‘ फिल्म का नाम है ‘लव स्टेशन ‘. फिल्म के मेकर्स की माने तो ‘लव स्टेशन ‘ की शूटिंग इसी महीने की 28 तारिख से गोरखपुर में की जाएगी। फिल्म में गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव के साथ राजेश यादव भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मशहूर खलनायक देव सिंह एक बार फिर नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे। ‘लव स्टेशन ‘ असल में एक इंटेंस लव स्टोरी है जिमसे दो युवाओं के अपने प्यार को पाने की कहनी को शानदार तरीके से दिखाया जायेगा. बताया ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में लव के साथ साथ एक्शन भी भरपूर देखने को मिलेगा। फिल्म में करीब 10 से भी ज़्यादा एक्शन सीन है जो कि दर्शकों को रोमांचित करेंगे. वैसे मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले अभिनेता विनोद यादव अंजना सिंह के साथ गुंडा फिल्म में ज़बरदस्त लव मेकिंग सीन्स कर चुके विनोद यादव लवर बॉय से ज़्यादा फाइटर लुक को अपने लिए परफेक्ट मानते हैं। मुंबई में होली गीत की शूटिंग कर रहे विनोद यादव ने बताया की एक्शन हमेशा ही भोजपुरिया दर्शकों को पसंद आया है और इसलिए वो चाहते हैं कि दर्शक उनकी फाइट सीन्स को भी एन्जॉय करें। फिलहाल गुंडा की कामयाबी से गदगद विनोद यादव के हौसले बुलंदियों पर हैं देखना ये होगा कि वो अपनी नई फिल्म के ज़रिये फैंस की उम्मीदों पर कितने खरे उतरते हैं।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/39V9vsR
0 comments: