भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व एंग्रीयंगमैन पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र का ऑफिसियल ट्रेलर 21 फरवरी को सुबह 7 बजे लांच किया जाएगा। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी यह फिल्म दर्शकों के लिए होली की सौगात होगी। यह फिल्म होली पर पूरे भारत में रिलीज की जाएगी। बिहार और झारखंड में इस फिल्म को विजय लक्ष्मी मूवीज प्रा.लि. फिल्म वितरक कंपनी रिलीज करेगी। मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में इस फिल्म को फिल्म वितरक कंपनी हीरा फिल्म्स प्रा.लि. द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म सन 2020 का बहुत बड़ा धमाल होगा।
पवन सिंह के बेमिसाल अभिनय से परिपूर्ण फिल्म पवन पुत्र के स्पेशल गाने की शूटिंग भव्य पैमाने पर हाल ही में पूरी की गई है। इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी थिरकते नजर आएंगे। इससे पहले भी पवन और काजल की जोड़ी कई गानों में धमाल मचा चुकी है। फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा किया गया है। केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं जबकि नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लांच किया जा रहा है, साथ में प्रियंका पंडित भी हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले किया गया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक फिरोज खान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है। छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। मुख्य कलाकार पवन सिंह, मीर सरवर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, उजैर खान, निशा झा, जया पांडेय, प्रेम दूबे, अजय अय्यर, संजीव मिश्रा हैं तथा स्पेशल सांग में काजल राघवानी हैं।
from Bhojpuri XP https://ift.tt/39PGrTn
0 comments: