दो दिन में इतिहास के दो पन्‍नों को हमने खो दिया : Khesari Lal Yadav

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title दो दिन में इतिहास के दो पन्‍नों को हमने खो दिया : Khesari Lal Yadav. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- दो दिन में इतिहास के दो पन्‍नों को हमने खो दिया : Khesari Lal Yadav

भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव ने भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दो बड़े हस्‍ताक्षर ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हमने दो दिन में इतिहास के दो पन्‍नों को खो दिया। ऐसा लगता है कि दुनिया का सारा दुख हमारे फिल्‍म इंडस्‍ट्री पर ही आ गई है। वे इतिहास में सदा के लिए अमर हो गए।

खेसारीलाल ने कहा कि पहले इरफान खान सा‍हब ने इस दुनिया को अलविदा कहा, जो अप्रत्‍याशित था। उन्‍हें देखकर लगता था कि एक्टिंग क्‍या होती है। उन्‍होंने कभी एक्टिंग किया ही नहीं। उनकी अदाकारी को देखकर लगता था कि कुछ हो रहा है। उन्‍हें देखकर हिंदुस्‍तान में कई लोगों ने एक्टिंग सीखा और आज एक्टिंग कर अपना घर परिवार चला रहे हैं। मुझे लगता है वे सिर्फ हिंदुस्तान नहीं पूरी दुनिया को सूना कर चल गए। हम उनकी आत्‍मा के लिए दुआ करते हैं। उन्‍हें जन्‍नत नसीब हो।

खेसारीलाल ने कहा कि इरफान का गम से हम लोग अभी निकले भी नहीं थे कि अगले ही दिन कैंसर की हमारे पितातुल्‍य ऋषि कपूर साहब का निधन हो गया। यह काफी कष्‍टदायक था। शायद हम जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से वे इंडस्‍ट्री में जलवाबरदार थे। पूरे देश ने उन्‍हें प्‍यार और सम्‍मान दिया है। उन्‍होंने कपूर खानदान की रवायत को बखूबी आगे बढ़ाया। वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन जब तक धरती आसमान रहेगा, तब तक वे हमारे बीच रहेंगे।

अंत में उन्‍होंने कहा‍ कि तकलीफ बस इस बात की रह गई कि अगर दोनों महान कलाकार कुछ दिन और होते तो हमारी आने वाली पीढियां उनसे कुछ और प्रेरणा लेती। अब नई पीढियों को उनकी फनकारी देखने को नहीं मिलेगी। इन दोनों को देखकर कुछ करने का जुनून मिलता है। दोनों को ईश्‍वर जन्‍नत और स्‍वर्ग नसीब करे।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/2yWZOwD
Previous Post
Next Post

0 comments: