Khesari Lal Yadav का खेसारी फाउंडेशन बाढ़ पीडितों की मदद को युद्ध स्‍तर पर राहत कार्य में लगा

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Khesari Lal Yadav का खेसारी फाउंडेशन बाढ़ पीडितों की मदद को युद्ध स्‍तर पर राहत कार्य में लगा. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Khesari Lal Yadav का खेसारी फाउंडेशन बाढ़ पीडितों की मदद को युद्ध स्‍तर पर राहत कार्य में लगा

बिहार में आयी भीषण बाढ़ से बड़ी संख्‍या में लोग प्रभावित हैं, जिसकी मदद के लिए अब भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर से आगे आये हैं। खेसारीलाल यादव का खेसारी फाउंडेशन इन दिनों महाराजगंज विधान सभा के बड़का, नगवां आदि कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्‍तर पर राहत व बचाव के कार्य में लगे हैं। फाउंडेशन के वर्कर हर बाढ़ प्रभावित तक मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

वहीं, खेसारीलाल यादव ने इस बारे में कहा कि बिहार बाढ़ से हर साल तबाह रहता है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम बाढ़ पीडितों की मदद करें। आखिर उनलोगों की वजह से ही हम हैं। इस बार भी बाढ़ ने लोगों का जीवन तबाह कर दिया है। ऐेसे में मेरा खेसारी फाउंडेशन जमीन पर उतर कर लोगों के बीच जरूरत की सामग्री उपलब्‍ध करवा रहे हैं। किसी को कोई परेशानी न हो इस बात का ध्‍यान रख रहे हैं। राहत व बचाव कार्य हमारी ओर से हर जिले में जारी रहेगा। हम सामर्थवान लोगों से भी अपील करते हैं कि वे भी मुसीबत में मदद को आगे आयें।

आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव हर साल बिहार के बाढ़ पीडितों की मदद को समाने आते हैं। वे फिल्‍म के अलावा अपने सामाजिक दायित्‍वों का निर्वहन भी बखूबी करते हैं।



from Bhojpuri XP https://ift.tt/33Jnbr5
Previous Post
Next Post

0 comments: