Akshara Singh ने अपने गाने के जरिए बलात्कारियों को चौराहे पे गोली मारने कि बात कही,Video ने मचा दिया हाहाकार

Hi friend ZEE 55 Blog, There is an article you is the read title Akshara Singh ने अपने गाने के जरिए बलात्कारियों को चौराहे पे गोली मारने कि बात कही,Video ने मचा दिया हाहाकार. Zee 55 have Publish this article well for you to read and take the information in it. We are Publish post article like Bhojpuri Cinema Update, Latest Bhojpuri News, Videos Songs, Trailer; Celebrty Pictures, Bhojpuri Cinema Actress Pictures, Bhojpuri Movie Actors Images, Bhojpuriya Cinema Upcoming Movie and Release Date NEWS and other Hopefully you like this article. Title:- Akshara Singh ने अपने गाने के जरिए बलात्कारियों को चौराहे पे गोली मारने कि बात कही,Video ने मचा दिया हाहाकार

हाथरस कांड समेत अन्‍य बलात्‍कार की घटना से आक्रोशित अक्षरा सिंह ने कहा कि रेपिस्‍टों को ‘चौराहे पे गोली मारो’। दरअसल ‘चौराहे पे गोली मारो’ उनका नया गाना है, जिसे उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है। अक्षरा के इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मर्दानी लुक में नजर आ रही हैं। और कह रहीं हैं कि बलात्‍कारियों के लिए अब एक ही न्‍याय बचा है – ‘चौराहे पे गोली मारो’।

 

गाना ‘चौराहे पे गोली मारो’ को अक्षरा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाना ऑडियंस के रोंगटे खड़े करने वाला है, जिसका लिरिक्‍स मनोज मतलबी ने लिखा है। म्‍यूजिक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। कोरियोग्राफर कैटी हैं। अगर देखा जाये तो यह गाना भी भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में बड़ा हिट होने वाला गाना बन सकता है। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।

गाने को मिल रही सफलता से अक्षरा सिंह खुश हैं और गुस्‍सा उन्‍हें इस बात से है कि देश में लगातार महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्‍कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। अक्षरा का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्‍तर पर खत्‍म नहीं हो सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा। फिर भी अगर कुछ नहीं होता है तो ‘चौराहे पे गोली मारो’।

 

The post Akshara Singh ने अपने गाने के जरिए बलात्कारियों को चौराहे पे गोली मारने कि बात कही,Video ने मचा दिया हाहाकार first appeared on Bhojpuri XP.



from Bhojpuri XP https://ift.tt/33zu7X8
Previous Post
Next Post

0 comments: