भोजपुरी के वरसटाइल एक्टर गौरव झा और सिजलिंग एक्ट्रेस ऋतु सिंह परिणय सूत्र में बंध गए हैं। लॉकडाउन के बाद उन्होंने अभिनेता सुशील सिंह के सामने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात फेरों के सातों वचन लिये, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल यह भोजपुरी फिल्म ‘हैलो पापा’ के सेट पर हुआ, जब दोनों एक दूसरे के साथ वर – वधु की तरह नजर आये।
मगर पूरा मामला फिल्मी ही है, क्योंकि यह चंद्र वर्षा इंटरटेमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘हैलो पापा’ की कहानी का एक हिस्सा है। लेकिन जब यह फोटो वायरल होने लगी तो दोनों के फैंस ने उन्हें बधाई तक दे दी, क्योंकि बीते दिनों ऋतु सिंह और गौरव झा कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। वे इन दिनों भी कई प्रोजेक्टस पर साथ ही काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस को लगा की कि सच में वे दोनों शादी कर चुके हैं, जिसके बाद बधाईयों का तांता लग गया।
लेकिन फिल्म के निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि यह तस्वीर फिल्म का मैरेज सिक्वेंस है, जो बखूबी हमने फिल्माया है। इसमें वास्तविकता झलकती है। यह हमारे लिए शानदार बात है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक फिल्मों में शादी ब्याह के सिक्वेंस आम होते हैं। फिर भी अगर दर्शकों को यह जोड़ी पसंद आ रही है, तो यह हमारे लिए अच्छी बात है। इससे मुझे उम्मीद है कि जब फिल्म रिलीज होगी, तब दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में चांदनी सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हैलो पापा’ के प्रोड्यूसर चंद्रेश मेहता हैं। फिल्म ‘हैलो पापा’ के लिए शानदार म्यूजिक अनोज तिवारी ने दी है। रायटर सुरेंद्र मिश्रा हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में गौरव झा, ऋतु सिंह व चांदनी सिंह के साथ सुशील सिंह, उमेश सिंह और सीपी भट्ट नजर आयेंगे। डीओपी जहांगीर सैयद, आर्ट डायरेक्टर अवधेश राय और डांस मास्टर प्रवीण सेलर हैं।
The post Ritu Singh ने Gaurav Jha से चुपचाप रचाई शादी first appeared on Bhojpuri XP.
from Bhojpuri XP https://ift.tt/2FrYcic
0 comments: